फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेरिस जलवायु समझौते का उद्देश्य धरती को बचाना नहीं अमेरिकी अर्थव्यस्था को बर्बाद करना है : डोनाल्ड ट्रंप

Mon, 23 Nov 2020 02:42 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, वाशिंगटन
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI
विज्ञापन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को एक डिजिटल सम्मेलन में पेरिस जलवायु समझौते का विरोध करते हुए वैश्विक नेताओं से कहा कि इस समझौते को धरती को बचाने के लिये नहीं बल्कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने के लिये तैयार किया गया है।

विज्ञापन


सऊदी अरब द्वारा आयोजित जी-20 सम्मेलन में व्हाइट हाउस से भेजे गए वीडियो बयान में ट्रंप ने कहा, 'अमेरिकी कामगारों की रक्षा के लिये मैंने अमेरिका को अन्यायपूर्ण और पक्षपाती पेरिस जलवायु समझौते से बाहर निकाल लिया था। यह अमेरिका के लिये बेहद नुकसानदायक था।'

धरती को बचाने के विषय पर दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों के बीच चर्चा के दौरान ट्रंप ने ये टिप्पणियां कीं। उन्होंने कहा कि इस समझौते का मकसद पर्यावरण को बचाना नहीं बल्कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था को बर्बाद करना है। वहीं ट्रंप से उलट अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन कह चुके हैं कि वह इस समझौते में अमेरिका को दोबारा शामिल करेंगे, जिसे आकार देने में पांच साल पहले उन्होंने मदद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें