फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: ट्रंप ने फिर दोहराया भारत-पाकिस्तान संघर्ष रुकवाने का दावा, कहा- मुझे मिलना चाहिए नोबेल शांति पुरस्कार

Wed, 03 Dec 2025 02:17 AM IST
लव गौर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

Donald Trump News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कैबिनेट बैठक के दौरान एक बार फिर भारत-पाकिस्तान संघर्ष को सुलझाने में मदद करने के अपने दावे को दोहराया है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि उन्होंने कुछ आठ युद्ध खत्म करवाए और इसके लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार से मिलना चाहिए।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : ANI Photos
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष रुकवाने का दावा दोहराया है। मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक कैबिनेट बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध का जिक्र करते अपनी बात कही। बैठक के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कहा कि जिन आठ युद्धों को उन्होंने खत्म करवाए, उनमें से हर एक के लिए उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए।
विज्ञापन


'मैं उम्मीद करता हूं कि इसे भी खत्म कर देंगे', रूस-यूक्रेन युद्ध पर ट्रंप
उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध का जिक्र करते हुए कैबिनेट मीटिंग में कहा, “हमने आठ युद्ध खत्म किए… लेकिन अब एक और बाकी है, मैं उम्मीद करता हूं कि इसे भी खत्म कर देंगे।”  ट्रंप ने आगे कहा, “हर बार जब मैं कोई युद्ध खत्म करता हूं, वे कहते हैं कि अगर ट्रंप ने ये युद्ध खत्म किया तो उन्हें नोबेल पुरस्कार मिलेगा। अगर मैं यह युद्ध खत्म कर दूं तो कहते हैं, अब इसके लिए नहीं, अगले के लिए मिलेगा। अब बोल रहे हैं कि अगर रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म हुआ तो नोबेल मिलेगा। तो बाकी आठ युद्धों का क्या? भारत-पाकिस्तान- सोचिए कितने युद्ध मैंने खत्म किए। मुझे हर युद्ध के लिए नोबेल मिलना चाहिए, लेकिन मैं लालची नहीं बनना चाहता।”

 



नोबेल शांति पुरस्कार विजेता का भी किया जिक्र
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उनका मकसद पुरस्कार नहीं, बल्कि जान बचाना है। ट्रंप ने यह भी दावा किया कि 2025 की नोबेल शांति पुरस्कार विजेता, वेनेजुएला की कार्यकर्ता मारिया कोरीना मचाडो पेरिस्का ने भी कहा है कि वे इसके हकदार हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  US-Venezuela Tension: 'जो देश अमेरिका में ड्रग्स भेजेगा, उन पर हो सकता है हमला', राष्ट्रपति ट्रंप की चेतावनी

अब तक 60 से अधिक बार दोहराया दावा
बता दें कि ट्रंप 10 मई के बाद से 60 से अधिक बार यह दावा दोहरा चुके हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच “पूर्ण और तत्काल” युद्धविराम उनकी मध्यस्थता से संभव हुआ। उस दिन उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था कि वॉशिंगटन की बातचीत के बाद दोनों देशों ने समझौता कर लिया है। हालांकि नई दिल्ली लगातार किसी भी तीसरे पक्ष की दखलअंदाजी से इनकार करती आई है।

विज्ञापन


अन्य वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें