फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप का उत्तर कोरिया जाने से इनकार, कहा- प्योंगयांग जाने का यह उचित समय नहीं

Tue, 17 Sep 2019 12:19 PM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI
विज्ञापन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनके उत्तर कोरिया जाने का यह संभवत उचित समय नहीं है लेकिन वह भविष्य में ऐसा कर सकते हैं। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के साथ बैठक के लिए ट्रंप के प्योंगयांग जाने के बारे में पूछे जाने पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि हम इसके लिए तैयार हैं। मुझे लगता है कि हमें अभी और दूरी तय करनी है।

विज्ञापन


ट्रंप ने कहा कि संबंध बहुत अच्छे हैं, लेकिन अभी प्योंगयांग जाने का उचित समय नहीं है। मैं भविष्य में यह करूंगा। और यह इस बात पर निर्भर करता है कि आगे क्या होता है। मुझे भरोसा है कि वह भी अमेरिका आना पसंद करेंगे।

दक्षिण कोरिया के जूंगआंग इलबो समाचार पत्र ने सोमवार को बताया कि किम ने ट्रम्प को पिछले महीने पत्र लिखकर प्योंगयांग की यात्रा करने को कहा था। इससे पहले भी उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया को बांटने वाले असैन्यकृत क्षेत्र में ट्रम्प और किम की मुलाकात के दौरान भी अमेरिकी राष्ट्रपति को यह आमंत्रण दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें