फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोनाल्ड ट्रंप कोरोना वायरस का टीका लगवाने के लिए तैयार : व्हाइट हाउस

Wed, 16 Dec 2020 04:54 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, वाशिंगटन
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI
विज्ञापन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कोरोना वायरस का टीका लगवाने के लिए तैयार हैं, लेकिन उनकी प्राथमिकता अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे कर्मियों और सबसे ज्यादा जोखिम वाले लोगों का टीकाकरण सुनिश्चित करना है। व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


अमेरिका ने अग्रणी दवा कंपनी फाइजर और जर्मनी की उसकी सहयोगी कंपनी बायोएनटेक के टीका के आपात स्थिति में इस्तेमाल को अनुमति दे दी थी। सबसे पहले न्यूयॉर्क में एक नर्स को टीके की खुराक दी गई।


व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव केलिग मैकएनैनी ने मंगलवार को कहा, 'राष्ट्रपति ने कहा है कि वह टीके की खुराक लेने के लिए तैयार हैं। निजी बातचीत में इस बारे में वह अपनी इच्छा जता चुके हैं और सार्वजनिक तौर पर भी यह बात जगजाहिर है। लेकिन अभी भी वह कोविड-19 से उबर नहीं पाए हैं।' उनसे यह पूछा गया था कि क्या राष्ट्रपति ट्रंप लोगों को प्रेरित करने के लिए सार्वजनिक तौर पर टीका लगवाने का विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन


मैकएनैनी ने कहा, 'उनकी मेडिकल टीम जब इसकी इजाजत दे देगी तो वह जल्द से जल्द टीका ले लेंगे। लेकिन उनकी प्राथमिकता अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे कर्मियों और सबसे ज्यादा जोखिम वाले लोगों का टीकाकरण सुनिश्चित करना है।

ट्रंप अक्तूबर में कोविड-19 से संक्रमित हुए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पूर्व राष्ट्रपतियों बिल क्लिंटन, जॉर्ज बुश और बराक ओबामा के साथ नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन सार्वजनिक तौर पर टीका लगवाने की बात कह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें