फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी सेना में फिर फेरबदल: कौन हैं क्रिस्टोफर लानेव? ट्रंप ने सैन्य उप प्रमुख बनाने के लिए किया नामित

Wed, 22 Oct 2025 07:31 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लेफ्टिनेंट जनरल क्रिस्टोफर लानेव को सेना का नया उप प्रमुख नामित किया है। यह कदम जनरल जेम्स मिंगस की अचानक जगहबदली के रूप में देखा जा रहा है। कारण है कि मिंगस के कार्यकाल में अभी एक साल से ज्यादा का समय बाकी है। 

विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, राष्ट्रपति, अमेरिका - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर बड़े फेरबदल की तैयारी कर रहे हैं। इसके तहत उन्होंने अब लेफ्टिनेंट जनरल क्रिस्टोफर लानेव को अमेरिकी सेना का उप प्रमुख नियुक्त करने के लिए नामित किया है। फिलहाल इस पद पर जनरल जेम्स मिंगस तैनात हैं। उन्होंने यह जिम्मेदारी सिर्फ करीब दो साल पहले ही संभाली थी, जबकि आमतौर पर यह कार्यकाल तीन साल या उससे अधिक का होता है। मिंगस की जगह अचानक लानेव को नामित करना सैन्य हलकों में हैरानी का विषय बना हुआ है। यह जानकारी हाल ही में सामने आए कांग्रेस रिकॉर्ड्स से मिली है।

विज्ञापन


जनरल मिंगस के अचानक हटाए जाने को लेकर न तो सेना और न ही रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के कार्यालय की तरफ से कोई स्पष्ट जानकारी दी गई है। वहीं मिंगस के प्रवक्ता मेजर पीटर सुलजोना ने कहा कि मिंगस फिलहाल अपने कर्तव्यों का पालन करते रहेंगे और सैनिकों की भलाई व युद्ध तैयारियों पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

लानेव हैं रक्षा मंत्री के करीबी
लेफ्टिनेंट जनरल क्रिस्टोफर लानेव इस समय रक्षा मंत्री हेगसेथ के सैन्य सलाहकार के तौर पर कार्यरत हैं। माना जा रहा है कि यह नामांकन ट्रंप प्रशासन और हेगसेथ द्वारा सेना के शीर्ष स्तर पर किए जा रहे व्यापक बदलावों का हिस्सा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- व्हाइट हाउस में भी मनी दीपावली: राष्ट्रपति ट्रंप ने जलाए दीये, जश्न-ए-चिराग के बीच दिया बड़ा संदेश; VIDEO

अमेरिकी सैन्य नेतृत्व में बदलाव
बता दें कि पिछले कुछ महीनों में अमेरिकी सेना, नौसेना और वायुसेना के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने अचानक इस्तीफा दिया है या उन्हें हटा दिया गया है। जैसे कि कुछ दिन पहले, नौसेना के एडमिरल एल्विन होल्सी ने दिसंबर में समय से पहले रिटायरमेंट की घोषणा की। वहीं वायुसेना के जनरल थॉमस बुसिएरे और जनरल डेविड एल्विन ने भी हाल ही में निजी कारणों का हवाला देते हुए अचानक रिटायरमेंट ली।

अगस्त में डिफेंस इंटेलिजेंस एजेंसी के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल जेफ्री क्रूज, नौसेना की वाइस एडमिरल नैन्सी लैकोर और स्पेशल वॉरफेयर कमांड के रियर एडमिरल मिल्टन सैंड्स को भी हटा दिया गया। इसके साथ ही अप्रैल में एनएसए प्रमुख जनरल टिम हॉ और नाटो में एक वरिष्ठ एडमिरल को भी अचानक पद से हटाया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Dominican Republic: खदान के ढहने से बड़ा हादसा, 80 मजदूर फंसे; बचाव अभियान जारी

ट्रंप की सेना में सख्त पकड़
ट्रंप प्रशासन की दूसरी अवधि में सेना के शीर्ष अधिकारियों को लेकर कई बार विवाद हुआ है। पहले टर्म में नियुक्त जनरल मार्क मिले ने ट्रंप से मतभेद जताए थे, जिसके बाद उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। ट्रंप ने अपने कार्यकाल के शुरुआत में ही जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल सीक्यू ब्राउन, नौसेना और वायुसेना के कई वरिष्ठ अधिकारियों को भी हटा दिया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें