फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी पर कसा तंज तो बचाव में उतरी कांग्रेस, कहा- अपना उपदेश अपने पास रखें

Thu, 03 Jan 2019 07:39 PM IST
पूजा मेहरोत्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच भले ही राजनीतिक पहलू पर कितनी भी तूतू-मैं-मैं होती हो लेकिन जब मामला देश का हो तो कांग्रेस और भाजपा एक हो जाती है। कुछ ऐसा ही मामला तब सामने आया जब अमेरिकी राष्ट्रपति ने अफगानिस्तान में एक पुस्तकालय के वित्तीय मदद को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा। इसके बाद कांग्रेस पार्टी न केवल नरेंद्र मोदी के बचाव में उतरी बल्कि ट्रंप पर निशाना साधते हुए कहा कि अफगानिस्तान में विकास कार्यों को लेकर भारत को अमेरिका से उपदेश की जरूरत नहीं है।  

विज्ञापन


पार्टी ने यह भी कहा कि ट्रंप की टिप्पणी ‘अस्वीकार्य’है और उम्मीद है कि भारत सरकार इसका सख्ती से जवाब देगी। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ‘प्रिय ट्रंप, भारत के प्रधानमंत्री का मजाक बनाना बंद करिए। अफगानिस्तान पर भारत को अमेरिका के उपदेश की जरूरत नहीं है। 

उन्होंने कहा, ‘मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री रहते हुए भारत ने अफगानिसतान में नेशनल असेंबली की इमारत बनाने में मदद की। मानवीय जरूरतों से लेकर रणनीतिक-आर्थिक साझेदारी तक, हम अफगान भाइयों एवं बहनों के साथ हैं।’’ 
विज्ञापन


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने कहा, ‘भारत के प्रधानमंत्री के बारे में अमेरिकी राष्ट्रपति की टिप्पणी ठीक नहीं है और यह अस्वीकार्य है।’ 

उन्होंने कहा, ‘‘हम आशा करते हैं कि सरकार सख्ती से इसका जवाब देगी और अमेरिका को यह दिलाएगी कि भारत ने अफगानिस्तान में बड़े पैमाने पर सड़कें एवं बांध बनवाएं हैं तथा तीन अरब डॉलर के मदद की प्रतिबद्धता भी जताई है।’’ 

दरअसल, अफगानिस्तान में एक ‘पुस्तकालय’ का वित्त पोषण करने के लिए ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए कहा था कि युद्ध से प्रभावित देश में इसका कोई मतलब नहीं है। साथ ही उन्होंने उस देश की सुरक्षा के लिए पर्याप्त काम नहीं करने को लेकर भारत एवं अन्य देशों की आलोचना की थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें