फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान एयरलाइंस ने विमान के सभी क्रू मेंबर्स को वजन कम करने की दी हिदायत

Thu, 03 Jan 2019 06:51 PM IST
पूजा मेहरोत्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस
विज्ञापन

फिट ही हिट है कि तर्ज पर पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस ने अपने सबी क्रू मेंबरों को वजन कम करने की हिदायत दी है। पीआईए ने अपने क्रू के सदस्यों को जरूरी मानकों के हिसाब से वजन जल्द से जल्द कम करने का निर्देश जारी किया है। 

विज्ञापन

क्रू के सदस्यों को एक पत्र जारी कर कहा कि वे कर्मचारी जिनका वजन तय मानकों से 30 पाउंड भी अधिक है वह जल्द से जल्द वजन कम करें और मानकों के अनुरूप खुद को फिट कर लें। 

खत में कहा गया है कि अधिक वजन वाले चालक दल के सभी सदस्यों को हर माह पांच पाउंड तक वजन कम करना होगा। 

पीआईए की ओर से जारी खत में यह भी कहा गया है कि यदि कोई कर्मचारी 31 जनवरी तक वजन कम नहीं करता है और उनका वजन अधिक है तो उसे डाक्टरी जांच के लिए भेजा जाएगा। इसमें पायलट भी शामिल हैं।  उल्लेखनीय है कि इससे पहले  पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) ने सातों पायलटों के साथ फर्जी डिग्री वाले 50 से अधिक कर्मचारियों का अनुबंध रद्द कर दिया है।
विज्ञापन


बता दें कि पीआईए के मौजूदा 451 पायलटों में से 319 की डिग्री/प्रमाण पत्र सही पाए गए हैं, जबकि 124 पायलटों की डिग्री/प्रमाण पत्रों की जांच में सात पायलटों की डिग्री फर्जी पाए गए थे। फर्जी डिग्री वाले सात पायलट अब भी काम कर रहे हैं क्योंकि अदालत ने उनके पक्ष में स्थगन आदेश दिया है। पीआईए के बाद अब निजी एयरलाइंसों की बारी है। इनमें शाहीन एयर, एयर ब्लू और सेरेने एयर के पायलटों व क्रू सदस्यों की जांच की जाएगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें