फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति चुनाव के बाद संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. फौसी को बर्खास्त कर सकते हैं डोनाल्ड ट्रंप 

Tue, 03 Nov 2020 12:44 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, ओपा लोका
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश के शीर्ष संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. एंटनी फौसी को बर्खास्त करने के संकेत दिए हैं। ट्रंप और फौसी के बीच विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। फ्लोरिडा के ओपा लोका में चुनावी रैली में ट्रंप ने कोरोना मामलों में बढ़ोतरी की खबरों को प्रमुखता देने पर हताशा जताई। इसके बाद ट्रंप के समर्थकों ने फौसी को बर्खास्त करो के नारे लगाने शुरू कर दिए।

विज्ञापन


इस पर ट्रंप ने कहा, आपको चुनाव तक इंतजार करना चाहिए। मैं आपकी सलाह की सराहना करता हूं। दरअसल, फौसी ने ट्रंप पर वायरस नियंत्रण को लेकर उनकी सलाह को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया था। फौसी ने कहा था कि अगर महामारी रोकने को लेकर और उपाय नहीं किए गए तो सर्दियों में स्थिति चिंताजनक हो सकती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें