फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trump on Kash Patel: ट्रंप काश पटेल की नियुक्ति से बेहद उत्साहित, कहा- 155 साल बाद ऐतिहासिक मोड़ पर अमेरिका

Fri, 21 Feb 2025 07:02 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

डोनाल्ड ट्रंप ने ब्लैक हिस्ट्री मंथ रिसेप्शन में काश पटेल को FBI निदेशक बनने पर शुभकामनाएं दीं।  ट्रंप ने अमेरिकी सदन में अश्वेत रिपब्लिकन के बढ़ते प्रतिनिधित्व को रेखांकित किया।
विज्ञापन
काश पटेल का हस्ताक्षरित नियुक्ति पत्र दिखाते डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में पहली बार भारतवंशी काश पटेल एफबीआई निदेशक बने हैं। इस पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुशी जताई है। व्हाइट हाउस ने कहा है कि काश पटेल की FBI निदेशक के रूप में पुष्टि राष्ट्रपति ट्रंप की ईमानदारी बहाल करने और कानून के शासन को बनाए रखने के एजेंडे के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। व्हाइट हाउस ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'एफबीआई अमेरिकी लोगों की सेवा करेगी और अपने मूल काम निष्पक्ष और बिना पक्षपात के न्याय लागू करना, पर ध्यान केंद्रित करेगी।'

विज्ञापन

 

Trending Videos

भारतवंशी काश पटेल - फोटो : एएनआई
राष्ट्र स्थापना की 250वीं वर्षगांठ की भी चर्चा की
इस दौरान, राष्ट्रपति ट्रंप ने राष्ट्र स्थापना की आगामी 250वीं वर्षगांठ की भी चर्चा की और अश्वेत अमेरिकियों के स्वतंत्रता की रक्षा में योगदान की सराहना की। ट्रंप ने कहा, 'अमेरिकी अपने देश की स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मनाने जा रहे हैं। जब हम ऐसा करेंगे, तो उन अनगिनत अश्वेत अमेरिकियों के योगदान का सम्मान करने के लिए तत्पर रहेंगे, जिन्होंने शुरू से ही अमेरिकी स्वतंत्रता को जीतने, उसकी रक्षा करने और उसका विस्तार करने के लिए संघर्ष किया।'
 
 

डोनाल्ड ट्रंप के साथ काश पटेल - फोटो : एएनआई
एलन मस्क ने भी काश पटेल को दी बधाई
इस बीच, सरकारी दक्षता विभाग (DOGE) प्रमुख और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने भी एफबीआई के 9वें निदेशक के रूप में पुष्टि किए जाने पर काश पटेल को बधाई दी। 

काश पटेल और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : अमर उजाला
काश पटेल ने ट्रंप और अटॉर्नी जनरल का आभार जताया
बता दें कि अमेरिकी सीनेट ने बृहस्पतिवार को एफबीआई निदेशक के रूप में काश पटेल की पुष्टि की, जिसके बाद पटेल ने आभार व्यक्त किया और एजेंसी को 'पारदर्शी, जवाबदेह और न्याय के लिए प्रतिबद्ध' बनाने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। पटेल ने राष्ट्रपति ट्रंप और अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही एफबीआई में जनता का विश्वास बहाल करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। 
विज्ञापन

राम मंदिर के मामले में काश पटेल - फोटो : अमर उजाला
अलास्का की सीनेटर ने पटेल के नामांकन का विरोध किया
हालांकि, अलास्का की सीनेटर लिसा मुर्कोव्स्की और मेन की सुसान कोलिन्स ने उनके नामांकन का विरोध किया, लेकिन बाकी रिपब्लिकन ने उनका समर्थन किया, जिसमें सीनेट के अल्पसंख्यक नेता मिच मैककोनेल भी शामिल थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मिच ने पहले राष्ट्रपति ट्रंप के अन्य नामांकितों का विरोध किया था। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें