फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trump: होर्मुज में सुरंग बिछाने पर ट्रंप की कड़ी चेतावनी, अमेरिकी सेना ने ईरान की 10 बारूदी नावों को किया नष्ट

Wed, 11 Mar 2026 03:46 AM IST
Himanshu Singh Chandel वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

Trump Warning: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच मौजूदा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को सख्त चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंगें बिछाईं तो उसे अभूतपूर्व सैन्य जवाब दिया जाएगा। इसी बीच अमेरिका ने दावा किया है कि उसने माइन बिछाने वाली ईरान की 10 निष्क्रिय नौकाओं को नष्ट कर दिया है।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर तनाव और बढ़ गया है। मौजूदा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर उसने इस अहम समुद्री रास्ते में बारूदी सुरंगें बिछाईं तो उसे ऐसा सैन्य जवाब मिलेगा जैसा पहले कभी नहीं देखा गया। ट्रंप ने साफ कहा कि अमेरिका वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और समुद्री व्यापार को बाधित नहीं होने देगा।
विज्ञापन


ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर संदेश जारी कर कहा कि अभी तक अमेरिका को यह पुख्ता जानकारी नहीं मिली है कि ईरान ने होर्मुज में सुरंगें बिछाई हैं। लेकिन अगर ऐसा किया गया है तो उन्हें तुरंत हटाया जाना चाहिए। ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान सुरंगें हटाता है तो यह सही दिशा में बड़ा कदम होगा।

क्या ट्रंप ने ईरान को सैन्य कार्रवाई की चेतावनी दी?
ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान ने होर्मुज में सुरंगें बिछाई और उन्हें तुरंत नहीं हटाया तो उसके गंभीर सैन्य परिणाम होंगे। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेना ऐसी किसी भी नाव या जहाज को नष्ट कर देगी जो होर्मुज में सुरंग बिछाने की कोशिश करेगा। ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा कि इस तरह की हरकत करने वालों के खिलाफ तेजी से और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- US-Iran: 'होर्मुज में तेल सप्लाई रोकी तो ईरान पर 20 गुना ज्यादा ताकत से करेंगे हमला', व्हाइट हाउस की चेतावनी

क्या अमेरिका ने ईरान की नौकाओं पर हमला किया?
ट्रंप ने एक और बयान में कहा कि अमेरिकी सेना ने हाल के घंटों में माइन बिछाने वाली 10 निष्क्रिय नौकाओं या जहाजों को निशाना बनाकर नष्ट कर दिया है। उनके मुताबिक ऐसी और नौकाओं के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने भी एक वीडियो जारी कर दावा किया कि अमेरिकी बल ईरान की समुद्री ताकत को कमजोर कर रहे हैं।

होर्मुज जलडमरूमध्य इतना महत्वपूर्ण क्यों है?
होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे अहम समुद्री व्यापार मार्गों में से एक है। यह फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी से जोड़ता है। दुनिया के कुल तेल व्यापार का करीब 20 प्रतिशत हिस्सा इसी रास्ते से गुजरता है। इसलिए यहां किसी भी तरह की सैन्य गतिविधि या अवरोध का असर सीधे वैश्विक ऊर्जा बाजार पर पड़ता है।

अमेरिका ने सैन्य अभियान को लेकर क्या संकेत दिए?
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि अमेरिका ने ईरान में जमीनी सेना भेजने के विकल्प को पूरी तरह खारिज नहीं किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका का सैन्य अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के लक्ष्य पूरे नहीं हो जाते। अमेरिका का कहना है कि वह अपने सहयोगी देशों और वैश्विक समुद्री व्यापार की सुरक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाएगा।
विज्ञापन


इस बीच पश्चिम एशिया में संघर्ष लगातार फैलता जा रहा है। ईरान ने जवाबी कार्रवाई में संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, कतर, कुवैत, बहरीन और जॉर्डन जैसे देशों में अमेरिकी ठिकानों और ऊर्जा ढांचे को निशाना बनाया है। इस टकराव की वजह से वैश्विक तेल आपूर्ति और ऊर्जा बाजार पर दबाव बढ़ गया है।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें