फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: ट्रंप ने रैपर 'एनबीए यंगबॉय' समेत कई जानीमानी हस्तियों को दिया क्षमादान; पूर्व सेना अधिकारी को भी किया माफ

Thu, 29 May 2025 07:35 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कई जानीमानी हस्तियों को माफ करने का आदेश जारी किया। ट्रंप ने जिन लोगों के लिए क्षमादान जारी किए, उनमें न्यूयॉर्क के एक पूर्व कांग्रेसी, कनेक्टिकट के एक गवर्नर, 'एनबीए यंगबॉय' के नाम से मशहूर एक रैपर, एक श्रमिक संघ के नेता और कोरोनावायरस महामारी के दौरान सुरक्षा उपायों की अवहेलना एक पूर्व सेना अधिकारी शामिल हैं।

विज्ञापन


इस फैसले के पीछे हाई-प्रोफाइल रिपब्लिकन, अन्य समर्थकों, दाताओं और मित्रों को क्षमा करने की ट्रंप की इच्छा बताई जा रही है। इसके अलावा इसे एलिस मैरी जॉनसन का प्रभाव भी बताया जा रहा है। एलिस मैरी जॉनसन को ट्रंप ने हाल ही में अपना क्षमादान सम्राट (क्षमादान जार) नामित किया था। 

जॉनसन को 1996 में मेम्फिस स्थित कोकीन तस्करी अभियान से संबंधित आठ आपराधिक मामलों में दोषी ठहराया गया था। ट्रंप ने सेलिब्रिटी किम कार्दशियन वेस्ट के आग्रह पर 2018 में उनकी आजीवन कारावास की सजा कम कर दी थी, जिससे जॉनसन की जल्दी रिहाई हो गई। इसके बाद जॉनसन ने 2020 के रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन की अंतिम रात में मुख्य वक्ता के रूप में काम किया। ट्रंप ने क्षमादान देने से पहले हाल ही में उन्हें क्षमादान के लिए अपना मुख्य साथी नामित किया।
विज्ञापन


रैपर एनबीए यंगबॉय
ट्रंप की ओर से क्षमादान के नवीनतम फैसलों में शामिल नामों में लुइसियाना के रैपर एनबीए यंगबॉय भी शामिल है, जिसका असली नाम केंट्रेल गॉल्डेन है और जिनका स्टेज उपनाम 'नेवर ब्रोक अगेन' है। 2024 में उन्हें बंदूक से संबंधित आरोपों में लगभग दो साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। उन्होंने हथियार रखने की बात स्वीकार की थी।

टॉड और जूली क्रिसली
ट्रंप ने रियलिटी शो क्रिसली नोज बेस्ट के टीवी स्टार टॉड और जूली क्रिसली को क्षमादान दे दिया। ट्रंप ने उनकी बेटी को फोन कर यह जानकारी दी। उनकी बेटी सवाना क्रिसली ने पिछली गर्मियों में रिपब्लिकन सम्मेलन को संबोधित किया था।

लैरी हूवर
बुधवार को भी ट्रम्प ने आजीवन कारावास की सजा काट रहे शिकागो के एक पूर्व गिरोह के नेता लैरी हूवर की सजा कम कर दी। हूवर को पहली बार 1973 में एक हत्या के सिलसिले में कैद किया गया था। 1998 में एक आपराधिक उद्यम चलाने का दोषी ठहराया गया था।

जेम्स कैलाहन
राष्ट्रपति ने न्यूयॉर्क के यूनियन नेता जेम्स कैलाहन को भी माफ कर दिया, जिन्होंने एक विज्ञापन फर्म से 315,000 अमेरिकी डॉलर के उपहार की रिपोर्ट न करने का दोषी पाया था और उन्हें सजा सुनाई जाने वाली थी।

कनेक्टीकट के पूर्व गवर्नर जॉन रोलैंड और रिपब्लिकन माइकल ग्रिम 
राष्ट्रपति ने कनेक्टीकट के पूर्व गवर्नर जॉन रोलैंड को भी माफ कर दिया, जो रिपब्लिकन थे। वे 1995 से 2004 तक सेवारत थे। दो संघीय चुनाव अभियानों में अपनी भागीदारी को छिपाने से संबंधित आरोपों के लिए उन्हें 30 महीने की संघीय जेल की सजा सुनाई गई थी। उन्होंने न्यूयॉर्क के रिपब्लिकन माइकल ग्रिम को भी माफ कर दिया, जिन्होंने कर धोखाधड़ी के दोषी पाए जाने के बाद कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था।

लेफ्टिनेंट मार्क ब्रैडशॉ
ट्रंप की ओर से एक और क्षमादान सेना के लेफ्टिनेंट मार्क ब्रैडशॉ के लिए जारी किया गया, जिन्हें 2022 में कोविड-19 परीक्षण कराए बिना काम पर आने का दोषी ठहराया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें