फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में बढ़ रही है ट्रंप की लोकप्रियता, लेकिन लोगों को पसंद नहीं उनकी कुछ नीतियां : सर्वे

Fri, 21 Feb 2020 02:24 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

ट्रम्प को भारतीयों से सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिलती हैं। लेकिन, उनकी कुछ खास नीतियां और व्यापार को लेकर उनके दृष्टिकोण की भारतीय उतनी सराहना नहीं करते हैं।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता बढ़ रही है, लेकिन उनकी कुछ नीतियां और व्यापार को लेकर उनके दृष्टिकोण लोगों को पसंद नहीं हैं। ट्रंप की भारत यात्रा से पहले बृहस्पतिवार को पीयू रिसर्च के एक नए सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है।

विज्ञापन


बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आमंत्रण पर ट्रंप 24 और 25 फरवरी को भारत की यात्रा करेंगे। उनके साथ अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप भी होंगी। 

भारत में 24 जून से दो अक्टूबर, 2019 तक किए गए ग्लोबल एटिट्यूड सर्वेक्षण में 2,476 लोगों ने जवाब दिए। सवालों के जवाब के आधार पर पीयू ने कहा है कि ज्यादातर भारतीयों का मानना है कि जब बात वैश्विक मामलों की आती है तो ट्रंप सही कदम उठाते हैं।
विज्ञापन


पीयू शोध समूह ने रिपोर्ट में कहा, ‘ट्रम्प को भारतीयों से सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिलती हैं। लेकिन, उनकी कुछ खास नीतियां और व्यापार को लेकर उनके दृष्टिकोण की भारतीय उतनी सराहना नहीं करते हैं।’

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें