फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trump: ईरान ने पार की रेड लाइन? बढ़ते प्रदर्शनों के बीच ट्रंप ने दी चेतावनी, सैन्य कार्रवाई पर कहीं ये बात

Mon, 12 Jan 2026 08:01 AM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

ईरान में तेज होते सरकार विरोधी प्रदर्शनों पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका सैन्य कार्रवाई के मजबूत विकल्पों पर गंभीरता से विचार कर रहा है।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान में लगातार तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुके सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच अंतरराष्ट्रीय तनाव तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि अमेरिका ईरान के खिलाफ मजबूत सैन्य विकल्पों पर गंभीरता से विचार कर रहा है।

विज्ञापन


एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि ईरान शायद उस 'रेड लाइन' को पार कर चुका है, जो उन्होंने प्रदर्शनकारियों की हत्या को लेकर तय की थी। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह सीमा लांघी जा चुकी है, तो ट्रंप ने कहा ऐसा लगता है कि वे उस दिशा में बढ़ चुके हैं।
 

'जिन्हें नहीं मारा जाना चाहिए था, वे मारे गए'
ट्रंप ने ईरान की सत्ता पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कई ऐसे लोग मारे गए हैं जिन्हें नहीं मारा जाना चाहिए था। उन्होंने ईरानी नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि वे असल में नेता हैं या सिर्फ हिंसा के दम पर शासन कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा हम और हमारी सेना इस स्थिति को बहुत गंभीरता से देख रहे हैं। हमारे सामने कई बेहद सख्त विकल्प हैं और हम जल्द ही कोई फैसला करेंगे।
विज्ञापन


ट्रंप का दावा: ईरान ने वार्ता के लिए किया संपर्क 
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा 'ईरान ने हमें कॉल किया और वार्ता करना चाहता है। मुझे लगता है कि वे अमेरिका के लगातार दबाव से थक चुके हैं। एक बैठक तय की जा रही है, लेकिन जो हालात ईरान में हैं, उसके कारण हमें पहले ही कार्रवाई करनी पड़ सकती है।' ट्रंप ने यह भी कहा कि अगर ईरान अमेरिकी ठिकानों पर हमला करता है, तो अमेरिका ऐसा जवाब देगा, जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी।

ईरान में इंटरनेट बहाली पर ट्रंप का बयान
ईरान को स्टारलिंक इंटरनेट भेजे जाने के सवाल पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इस बारे में बातचीत की जाएगी। उन्होंने कहा हम इस पर चर्चा करेंगे। हो सकता है कि इंटरनेट चालू किया जाए। हम एलन मस्क से भी बात कर सकते हैं, मैं उन्हें फोन करने वाला हूं।
 
ईरान की खुली धमकी: US और इस्राइल होंगे निशाने पर
इस बीच ईरान ने अमेरिका को सख्त चेतावनी दी है। ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाक़ेर कालीबाफ ने कहा कि अगर अमेरिका ने ईरान पर हमला किया तो अमेरिकी सैन्य ठिकाने और इस्राइल दोनों वैध लक्ष्य होंगे। संसद में अमेरिका मुर्दाबाद के नारों के बीच कालीबाफ ने कहा हम केवल जवाबी कार्रवाई तक सीमित नहीं रहेंगे। खतरे के किसी भी संकेत पर पहले कार्रवाई की जाएगी।

तीसरे हफ्ते में प्रदर्शन, बढ़ी हिंसा
  • ईरान में जारी विरोध प्रदर्शन अब और अधिक उग्र हो गए हैं।
  • राजधानी तेहरान और दूसरे बड़े शहर मशहद में एक बार फिर हजारों लोग सड़कों पर उतरे।
  • मानवाधिकार संगठनों के अनुसार अब तक कम से कम 538 लोगों की मौत हो चुकी है।
  • हालांकि वास्तविक आंकड़ा इससे कहीं अधिक होने की आशंका है।
  • इंटरनेट बंद होने के कारण जमीनी हालात की सटीक जानकारी सामने नहीं आ पा रही है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें