फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: राष्ट्रपति ट्रंप का नौसेना को निर्देश, ईरानी जहाज हरकत करें तो मार गिराओ

Thu, 23 Apr 2020 05:41 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

ईरान के प्रति अमेरिकी राष्ट्रपति का सख्त रुख बरकरार है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब अमेरिकी नौसेना को निर्देश दिए हैं कि अगर ईरानी लड़ाकू जहाज समुद्र में कोई भी हरकत करें तो उन्हें मार गिराओ।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रंप का आदेश ऐसे वक्त आया है जब पिछले हफ्ते फारस की खाड़ी में अमेरिका के एक युद्धपोत को 11 ईरानी लड़ाकू जहाजों ने घेर लिया था। अमेरिकी नौसेना ने इसे खतरनाक और भड़काने वाला करार दिया था। ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘मैंने नौसेना को निर्देश दिया है कि अगर समुद्र में हमारे जहाजों को परेशान किया जाता है तो सभी ईरानी गनबोट को शूट कर नष्ट कर दें।

विज्ञापन


युद्धपोत को घेरने वाले जहाज ईरान के रिवॉन्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प के थे, जिसे अमेरिका आतंकी समूह मानता है। अमेरिका का दावा है कि इन जहाजों ने युद्धपोत को उस वक्त घेरा जब वह अंतरराष्ट्रीय अमेरिकी सीमा में थे। अमेरिका और ईरान के बीच इस साल की शुरुआत से ही तनाव गरमाया है। अमेरिका ने 3 जनवरी को ईरान के जनरल कासिम सुलेमानी को हवाई हमले में मार गिराया था। दोनों देशों के बीच तब से ही तनातनी बढ़ी हुई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें