फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत, चीन और रूस का फेंका कूड़ा लॉस एंजेलिस पहुंच रहा: ट्रंप

Wed, 13 Nov 2019 09:27 PM IST
अमित मंडल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Donald trump - फोटो : ANI
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रदूषण के मुद्दे पर एक बार फिर भारत, चीन और रूस की आलोचना की। उन्होंने कहा, तीनों देश अपने उद्योगों से निकले धुएं के निपटारे के लिए कुछ नहीं कर रहे हैं और समुद्र के जरिए इन देशों का कचरा लॉस एंजेलिस आकर तैरता रहता है। जलवायु परिवर्तन को जटिल मुद्दा बताते हुए ट्रंप ने कहा कि कोई माने या ना माने वह कई मायनों में पर्यावरणप्रेमी हैं। मैं पूरी धरती पर साफ हवा और पानी चाहता हूं।
विज्ञापन


ट्रंप ने कहा कि अमेरिका एकतरफा, भयावह और आर्थिक तौर पर नुकसानदायक पेरिस समझौते से बाहर हो गया, जिसमें कहा गया था कि ‘तीन सालों के भीतर अपना बिजनेस बंद करो’, ‘खनन न करो’,  ‘हमें उर्जा की जरूरत नहीं है’। भयावह पेरिस समझौते से अमेरिकी नौकरियां खत्म हो रही थीं और विदेशी प्रदूषकों को संरक्षण मिला हुआ था।

भारत को हमें देने पड़ते पैसे, अमेरिका भी विकासशील
ट्रंप ने कहा, पेरिस जलवायु समझौता अमेरिका के लिए मुसीबत था और इससे अमेरिका को अरबों डॉलर का नुकसान होता। यह हमारे साथ अन्याय था। चीन को 2030 तक छूट मिली थी जबकि भारत को हमें पैसे देने पड़ते क्योंकि वह विकासशील देश हैं। ट्रंप ने तंज कसते हुए कहा कि अमेरिका भी विकासशील देश ही है।
विज्ञापन


पेड़ों का सफाया कर रहे ये देश
ट्रंप ने कहा, अमेरिका के पास तुलनात्मक रूप से कम जमीन है। आप चीन, भारत और रूस से तुलना करें तो पाएंगे कि ये देश अपने प्रदूषण के निपटारे के लिए कुछ भी नहीं कर रहे हैं, अपने देश में पेड़ों का सफाया कर रहे हैं और सारा कचरा समुद्र में बहा दे रहे हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें