फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलैंड की फर्स्ट लेडी ने ट्रंप को कर दिया शर्मिंदा

Fri, 07 Jul 2017 01:39 PM IST
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
Poland's first lady Agata  Duda - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पोलैंड यात्रा पर पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी के साथ वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जब ट्रंप पोलैंड से वापस रवाना हो रहे थे तो उन्होंने वहां राष्ट्रपति एंड्रेज डूडा के बाद फर्स्ट लेडी अगाता डूडा से हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़ाया लेकिन उन्होंने ट्रंप की अनदेखी कर उनकी वाइफ मेलानिया से हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़ गई।
विज्ञापन


 हालांकि वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि उन्होंने ट्रंंप की ओर ध्यान नहीं दिया था। इस घटना के दौरान ट्रंप का चेहरा आश्चर्यचकित लग रहा था। यह वीडियो ट्विटर पर अब तक लाखों लोग देख और शेयर कर चुके हैं। बताते चलें कि डोनाल्ड ट्रंप बुधवार को पोलैंड पहुंचे थे। वहां पहुंचकर उन्होंने पत्नी मेलानिया के साथ कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इसके बाद वह जी20 सम्मेलन में भाग लेने के लिए जर्मनी के हैम्सबर्ग के लिए रवाना हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें