Donald Trump: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ट्रंप ने एनबीसी के एक रिपोर्टर के साथ बदतमीजी की है। जानकारी के मुताबिक उक्त रिपोर्टर ने मैनहट्टन डीए एल्विन ब्रैग की ओर ट्रंप के खिलाफ जारी आपराधिक जांच से जुड़ा सवाल पूछा था। खबरों के अनुसार इस सवाल पर झल्लाए ट्रंप ने कथित तौर पर एनबीसी के एक रिपोर्टर को अपने विमान से बाहर करने का निर्देश दिया।
पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर सुर्खियों में हैं। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति इस बार 2024 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी संभावित उम्मीदवारी से ज्यादा दूसरे कारणों से चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ट्रंप ने एनबीसी के एक रिपोर्टर के साथ बदतमीजी की है। जानकारी के मुताबिक उक्त रिपोर्टर ने मैनहट्टन डीए एल्विन ब्रैग की ओर ट्रंप के खिलाफ जारी आपराधिक जांच से जुड़ा सवाल पूछा था। खबरों के अनुसार इस सवाल पर झल्लाए ट्रंप ने कथित तौर पर एक रिपोर्टर को अपने विमान से बाहर करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह घटना 25 मार्च 2023 की है। उस दिन ट्रंप ने टेक्सास के वाको में प्रचार रैली की थी। खबरों के अनुसार यह वाकया उसी के बाद का है। अपने विमान में एक अनौपचारिक प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प संवाददाताओं के एक समूह के साथ बातचीत कर रहे थे। उसी दौरान एनबीसी न्यूज के रिपोर्टर वॉन हिलयार्ड ने कहा कि ट्रंप जांच से निराश लग रहे हैं। इस टिप्पणी पर पूर्व राष्ट्रपति ने नाराजगी भरी प्रतिक्रिया दी और उक्त रिपोर्टर को विमान से बाहर कर दिया।
पत्रकार के सवालों से झल्लाए पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप
अमेरिकी मीडिया को मिली रिकॉर्डिंग के अनुसार ट्रंप ने जवाब दिया, "मैं किसी भी चीज से निराश नहीं हूं? मैंने सिर्फ दो घंटे तक भाषण दिया। मैं इससे निराश नहीं हूं। यह एक फर्जी जांच है। हमने कुछ गलत नहीं किया। मैंने आपको यह बताया था।... यह बिल्कुल विपरीत है। यह फेक न्यूज है। मुझसे और सवाल मत पूछिए।"
हालांकि, चीजें तब बढ़ गईं जब पत्रकार ने लगभग तीस मिनट बाद जांच के बारे में एक और सवाल पूछने की कोशिश की। मीडिया रिपेार्ट्स के अनुसार, ट्रंप कथित तौर पर गुस्से में रिपोर्टर के फोन को मेज से उठाकर एक तरफ फेंक दिया। यह घटना ऑडियो में कैद हो गई और रिकॉर्डिंग में ट्रंप को अपने सहयोगियों को यह निर्देश देते हुए सुना जा सकता है कि 'उन्हें यहां से निकालो। चलो चलते हैं, उसे यहां से निकालो। यहाँ से बाहर। यहां से बाहर। यह स्पष्ट नहीं है कि हिलयार्ड को ट्रम्प के विमान से बाहर निकाला गया था या नहीं, लेकिन ट्रम्प अभियान के प्रवक्ता स्टीवन चेउंग ने मीडिया को बताया कि उनके विमान में पत्रकारों से जुड़ी 'कोई नकारात्मक घटना' नहीं हुई।