फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप ने नए एयर फोर्स वन में भरी उड़ान: कतर ने दिया था शाही सवारी का तोहफा, इस लग्जरी विमान की क्या है खासियत?

Wed, 01 Jul 2026 08:07 PM IST
Devesh Tripathi वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नए एयर फोर्स वन के रूप में तैयार किए गए बोइंग 747-8आई विमान में पहली आधिकारिक उड़ान भरी। पहले कतर के स्वामित्व वाला यह विमान व्यापक सुरक्षा और तकनीकी संशोधनों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति के उपयोग के लिए तैयार किया गया है। इसे अस्थायी रूप से तब तक इस्तेमाल किया जाएगा, जब तक नए राष्ट्रपति विमान बेड़े की डिलीवरी नहीं हो जाती।
विज्ञापन
एयर फोर्स वन क्यों है खास? - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को नए सिरे से तैयार किए गए एयर फोर्स वन विमान में पहली उड़ान भरी। यह विमान पहले कतर के स्वामित्व में था, जिसे अमेरिकी राष्ट्रपति के विमान बेड़े में शामिल करने के लिए तोहफे के तौर पर दिया गया है।
विज्ञापन


बोइंग 747-8आई लग्जरी जेट के बाहरी हिस्से पर अब लाल, सफेद और नेवी ब्लू रंग की नई डिजाइन है, जिसने पुराने विमान के रॉबिन्स एग ब्लू रंग की जगह ले ली है। करीब 40 वर्षों तक अमेरिकी राष्ट्रपतियों को ले जाने वाले पुराने विमान का इस्तेमाल जॉर्ज एच. डब्ल्यू. बुश के समय से किया जा रहा था। विमान की पिछले पंख पर लहराते हुए अमेरिकी राष्ट्रीय ध्वज का डिजाइन बनाया गया है।

नए एयर फोर्स वन में पहली बार उड़ान भरने पर क्या बोले ट्रंप?
ट्रंप ने वॉशिंगटन के पास जॉइंट बेस एंड्रयूज में पत्रकारों से कहा, "मेरे लिए यह उस विमान की पहली उड़ान है, जिसे मैं शायद अब तक का सबसे बेहतरीन कमर्शियल विमान मानता हूं। सच कहूं तो मैं इसकी पहली उड़ान को लेकर उत्साहित हूं।" वह नॉर्थ डकोटा में थियोडोर रूजवेल्ट प्रेसिडेंशियल लाइब्रेरी के उद्घाटन के लिए रवाना हो रहे थे।
विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, "उन्होंने इसे राष्ट्रपति के अनुरूप बनाया है। इसका मतलब है सुरक्षा और कई दूसरी अत्याधुनिक सुविधाएं। उन्होंने इसमें बेहद जटिल तकनीकें जोड़ी हैं, लेकिन यह वास्तव में शानदार है। यह ऐसा विमान है, जो अमेरिका के पास होना चाहिए। हमारा एयर फोर्स वन 35-36 साल पुराना था।" कतर का यह विमान तब तक "ब्रिज" विमान के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा, जब तक बोइंग से सीधे ऑर्डर किए गए नए विमान नहीं मिल जाते। इनकी डिलीवरी 2028 तक होने की संभावना है।

अमेरिकी वायुसेना ने नए एयर फोर्स वन में किए क्या बदलाव?
अमेरिकी वायुसेना ने कहा कि एयर फोर्स वन के रूप में इस्तेमाल होने वाले किसी भी विमान को "कड़े सुरक्षा मानकों" पर खरा उतरना होता है। वायुसेना के अनुसार, कतर के इस विमान में "एक अनुशासित इंजीनियरिंग प्रक्रिया के तहत संशोधन किए गए, जिसमें सबसे अधिक प्राथमिकता इन्हीं मुख्य क्षमताओं को दी गई।"

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका की आजादी की 250वीं वर्षगांठ के अवसर पर 4 जुलाई को नेशनल मॉल में होने वाले समारोह के दौरान नया एयर फोर्स वन फ्लाईपास्ट करेगा। राष्ट्रपति ने कहा कि वह अगले महीने तुर्किये में होने वाले नाटो शिखर सम्मेलन में भी इसी नए विमान से जाएंगे। फ्रांस में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन से गुरुवार को ट्रंप की वापसी पुराने एयर फोर्स वन में उनकी आखिरी निर्धारित यात्रा थी।

नए एयर फोर्स वन में क्या हैं खास?
  • इस विमान के पंखों में मिरर-बॉल डिफेंस सिस्टम छुपा हुआ है, जो इन्फ्रा रेड गाइडेंस सिस्टम को चकमा दे सकता है।
  • तेज रफ्तार पंख के नए डिजाइन से इसकी गति तेज हुई है। यह 1050 किमी/घंटा की रफ्तार से उड़ान भरने में सक्षम है।
  • वायुसेना के अनुसार इस विमान को अमेरिकी राष्ट्रपति के सुरक्षा मानकों के अनुरूप तैयार करने पर 400 मिलियन डॉलर (तकरीबन 3000 करोड़ से ज्यादा) खर्च आने का अनुमान है।
  • इसमें ECM डिफेंस सिस्टम लगाया जाएगा, जो दुश्मन के रडार को जाम करता है और मिसाइलों को भ्रमित करता है।
  • इस नए विमान में अत्याधुनिक डाइनिंग रूम और किचन है, जो एक बार में 2,000 लोगों को खाना खिलाने की क्षमता रखता है।
  • इसमें राष्ट्रपति के लिए एक सुइट है जिसमें ड्रेसिंग रूम, शौचालय और जिम की सुविधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें