फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या ट्रंप खेल रहे डबल गेम?: जमीनी हमले की साजिश रच रहा अमेरिका, ईरान बोला- हमारी धरती पर आए तो जला देंगे

Sun, 29 Mar 2026 04:19 PM IST
Devesh Tripathi वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान

सार

ईरानी संसद के अध्यक्ष के इन बयानों ने साफ इशारा कर दिया है कि पश्चिम एशिया में बढ़ा तनाव आसानी से कम नहीं होगा। वहीं, अमेरिका द्वारा किसी भी जमीनी हमले की साजिश के आरोप ने क्षेत्र की पहले से ही अस्थिर स्थिति को और गंभीर बना दिया है।
विज्ञापन
पश्चिम एशिया संघर्ष - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान पर अमेरिका-इस्राइल के हमलों को रोकने के कूटनीतिक प्रयास लगातार जारी हैं। हालांकि, हमलों का स्तर कम न होने से पश्चिम एशिया में तनाव गहराता जा रहा है। इस बीच ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकेर गालिबाफ ने रविवार को दावा किया कि अमेरिका युद्ध समाप्त करने के लिए कूटनीतिक प्रयास करने का दिखावा कर रहा है, लेकिन हकीकत में वह एक जमीनी हमले की योजना बना रहा है। 
विज्ञापन


मोहम्मद बाकेर गालिबाफ ने कहा कि दुश्मन सार्वजनिक रूप से बातचीत और संवाद के संदेश भेज रहा है, जबकि गुप्त रूप से जमीनी हमले की साजिश रच रहा है। गालिबाफ ने यह भी कहा कि ईरान के सैनिक अमेरिकी सैनिकों के जमीन पर उतरने का इंतजार कर रहे हैं ताकि उन्हें आग लगाकर खाक कर सकें।

ये भी पढ़ें: Pakistan: विदेशी मेहमानों के स्वागत में रेड कार्पेट पर फिसले पाकिस्तानी विदेश मंत्री डार, वीडियो हुआ वायरल
विज्ञापन


क्या बोले ईरानी संसद के अध्यक्ष?
उन्होंने कहा, "दुश्मन बातचीत की बात करता है, लेकिन जमीनी आक्रमण की योजना बना रहा है। अमेरिका संघर्षविराम के लिए 15 सूत्रीय सूची के जरिए से वह हासिल करने की कोशिश कर रहा है जो वह युद्ध में नहीं जीत सका। हमारी सेनाएं तैयार हैं और हम कभी अपमानित नहीं होंगे।"

अमेरिका को सिखाएंगे सबक
ईरानी संसद के अध्यक्ष ने कहा कि अमेरिका को जवाब देकर उनके क्षेत्रीय सहयोगियों को हमेशा के लिए सबक सिखाएंगे। यह बयान उस क्षेत्रीय युद्ध के एक महीने बाद आया है, जो 28 फरवरी को इस्राइल और अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए हवाई हमलों के बाद शुरू हुआ था। इन हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'दोनों को पहचान लीजिए': ईरान ने स्कूल पर हमले के लिए US के अधिकारियों को ठहराया जिम्मेदार, जारी की तस्वीरें

ईरानियों से एकजुट होने की अपील
गालिबाफ ने ईरानियों से एकजुट होने की अपील करते हुए कहा कि देश एक बड़े वैश्विक युद्ध में है, जो अपने सबसे गंभीर चरण में है। उन्होंने विश्वास जताया कि ईरान अमेरिका को दंडित कर सकता है, उसे ईरान पर हमला करने का पछतावा करा सकता है और अपने वैध अधिकारों को दृढ़ता से सुरक्षित कर सकता है।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें