फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रकारों के लिए व्हाइट हाउस में आयोजित डिनर पार्टी में नहीं पहुंचे ट्रंप , मीडिया को जमकर कोसा

Sun, 28 Apr 2019 09:32 PM IST
अमर शर्मा एएफपी, वॉशिंगटन
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI
विज्ञापन
व्हाइट हाउस कवर करने वाले पत्रकारों के लिए शनिवार को आयोजित वार्षिक रात्रिभोज में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हिस्सा नहीं लिया। पत्रकारों के लिए आयोजित रात्रिभोज के वक्त वह वॉशिंगटन से करीब 1,100 किलोमीटर दूर विस्कोंसिन के ग्रीन बे में रैली कर रहे थे।
विज्ञापन


व्हाइट हाउस संवाददाता संगठन (डब्ल्यूएचसीए) के सदस्य तो बन-ठनकर रात्रिभोज के लिए गए थे, लेकिन ट्रंप ने रैली में दिए गए भाषण में हमेशा की तरह पत्रकारों को कोसा और उन्हें ‘‘फेक न्यूज मीडिया’’ और ‘‘लोगों का दुश्मन’’ करार दिया।

रैली में ट्रंप ने पत्रकारों की तरफ इशारा करते हुए कहा,‘‘वे फर्जी लोग हैं।’’ 

ट्रंप ने कहा, ‘‘मैं आपको बताता हूं, आपको पता है कि क्या चीज कचोटती है? उनकी रेटिंग कचोटती है, क्योंकि लोग उन पर यकीन नहीं करते।’’ 

दूसरी तरफ, वॉशिंगटन में डब्ल्यूएचसीए के अध्यक्ष ओलिवियर नॉक्स ने रात्रिभोज में हिस्सा लेने वाले पत्रकारों से कहा कि वे ट्रंप के बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहेंगे, लेकिन राष्ट्रपति की ओर से बढ़-चढ़कर की जाने वाली बयानबाजी को खारिज किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


नॉक्स ने कहा कि फेक न्यूज और लोगों के दुश्मन, यह कोई पंचलाइन नहीं है। घरेलू नाम या राष्ट्रपति के स्तर की चीज नहीं है। हमें उन पुरुषों एवं महिलाओं पर उन राजनीतिक हमलों को खारिज करना चाहिए जिनकी कड़ी मेहनत से सत्ताधारियों को जवाबदेह ठहराना संभव हो पाता है।’’ 

व्हाइट हाउस कवर करने वाले पत्रकारों के लिए रात्रिभोज का आयोजन अनिवार्य नहीं होता, लेकिन आम तौर पर अमेरिका के राष्ट्रपति अपने कार्यकाल के दौरान कभी न कभी इसका आयोजन करते रहे हैं। पहली बार ऐसा रात्रिभोज 1921 में आयोजित किया गया था।

साल 1981 में आयोजित रात्रिभोज में तत्कालीन राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने हिस्सा नहीं लिया था। लेकिन उनके पास गैर-हाजिरी का पुख्ता कारण था। दरअसल, रीगन की हत्या की कोशिश की गई थी, जिसमें उन्हें गोली लगी थी और इसके बाद वह स्वस्थ हो रहे थे।
विज्ञापन


ट्रंप अपने कार्यकाल में लगातार तीसरे साल पत्रकारों के इस रात्रिभोज से दूर रहे हैं। वह इसे ‘‘बोरिंग’’ और ‘‘नकारात्मक’’ कार्यक्रम करार देते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें