फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel: ट्रंप को मारने की ईरानी साजिश की दी थी जानकारी, राष्ट्रपति ने ही दावे को कर दिया खारिज

Sat, 11 Jul 2026 12:39 PM IST
नितिन गौतम आईएएनएस, अमर उजाला

सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्राइल के उन दावों को खारिज कर दिया है, जिसमें इस्राइल ने अमेरिकी अधिकारियों को सूचना दी गई है कि ईरान, ट्रंप को मारने की साजिश रच रहा है। आइए जानते हैं  कि ट्रंप ने इसे लेकर क्या कहा...
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन हालिया रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया, जिनमें कहा गया था कि इस्राइल ने उनकी हत्या की ईरानी साजिश के बारे में जानकारी दी थी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान उनकी हत्या की किसी साजिश में सफल होता है, तो उन्होंने पहले से ही जरूरी निर्देश दे दिए हैं। ट्रंप ने कहा, 'मैं लंबे समय से ईरान की हिट लिस्ट में नंबर-1 पर हूं और जिंदगी ऐसी ही होती है। मैंने साफ निर्देश दे रखे हैं कि अगर मेरे साथ कुछ भी होता है, तो ईरान पर ऐसा हमला किया जाए, जैसा उसने पहले कभी नहीं देखा होगा।'
विज्ञापन


रिपोर्ट में क्या दावा किया गया था?
इससे पहले शुक्रवार को ट्रंप ने कहा था कि ईरान को युद्धविराम खत्म होने की सूचना दिए जाने के बाद भी अमेरिका, तेहरान के साथ बातचीत जारी रखेगा। इस बीच, द वॉल स्ट्रीट जर्नल और सीएनएन की रिपोर्टों के अनुसार, इस्राइली खुफिया एजेंसियों ने हाल ही में अमेरिका को चेतावनी दी है कि ईरान ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की एक नई साजिश तैयार की है। इन रिपोर्टों के सामने आने के कुछ ही घंटों बाद ट्रंप ने सार्वजनिक रूप से कहा कि वह तेहरान के नंबर-1 निशाने पर हैं और उन्होंने ईरान के खिलाफ अपनी सरकार की सैन्य कार्रवाई का बचाव किया।

वहीं, सीएनएन ने भी ऐसा दावा किया और मामले से जुड़े दो सूत्रों के हवाले से बताया कि इस्राइल ने यह चेतावनी अमेरिकी अधिकारियों तक पहुंचाई थी। हालांकि इस्राइल की तरफ से जानकारी मिलने से पहले अमेरिका ने स्वतंत्र रूप से इस खुफिया सूचना की पुष्टि नहीं की थी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

ट्रंप की धमकी- ईरान पर हमले के लिए 1000 मिसाइलें तैयार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भले ही इस्राइल के दावे को नकार रहे हैं, लेकिन वे ईरान को लगातार धमकी भी दे रहे हैं। ट्रंप ने ईरान को पूरी तरह से तबाह करने धमकी दी है। सोशल मीडिया पर लिखे एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा, 'अगर ईरान की सरकार ने अपनी उस धमकी पर अमल किया - जिसमें उसने अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति (यानी मुझ पर!) जानलेवा हमला करने या हत्या करने की बात कही है, तो ईरान पर 1000 मिसाइलें दागी जाने के लिए तैयार हैं। और इसके तुरंत बाद हजारों और मिसाइलें दागी जाएंगी। इसके लिए आदेश दिए जा चुके हैं और अमेरिकी सेना पूरी तरह तैयार और सक्षम है कि वह एक साल तक ईरान पर हमले जारी रखे और ईरान के हर इलाके को पूरी तरह तबाह और बर्बाद कर दे - अल्लाह आपका भला करें!'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें