फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

White House: व्हाइट हाउस के कार्यक्रम में बेहोश हुई लड़की, राष्ट्रपति ट्रंप ने तुरंत खत्म किया इवेंट

Sat, 19 Apr 2025 11:55 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

मेडिकेयर एंड मेडिकेड सर्विस सेंटर का बजट करीब 1.7 खरब डॉलर और यह एजेंसी 16 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं देती है। मेहमत को ट्रंप का करीबी माना जाता है।
विज्ञापन
व्हाइट हाउस में इवेंट की तस्वीर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्रवार को मेडिकेयर एंड मेडिकेड सर्विस सेंटर के प्रमुख के तौर पर मेहमत ओज ने पद की शपथ ली। इस दौरान मेहमत ओज के परिवार की एक लड़की बेहोश होकर गिर गई। जिसके बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने कार्यक्रम को जल्द खत्म कर दिया। दरअसल मेहमत ओज का शपथ ग्रहण कार्यक्रम व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में हो रहा था। इसी दौरान मेहमत की 11 साल की पोती फिलोमेना बेहोश होकर गिर गई। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति ट्रंप ने लड़की का हालचाल जाना
इससे कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई। तुरंत बेहोश लड़की की मदद की गई और लोगों को उसकी तस्वीर लेने से मना कर दिया गया। राष्ट्रपति ट्रंप खुद लड़की के पास पहुंचे और उसका हालचाल जाना। इसके बाद शपथ कार्यक्रम होते ही राष्ट्रपति ट्रंप ने कार्यक्रम को तुरंत समाप्त कर दिया। गौरतलब है कि मेहमत ओज एक कार्डियोथोरेसिस सर्जन और अवार्ड विजेता टीवी शो के पूर्व होस्ट रह चुके हैं। मेहमत मेडिकेयर एंड मेडिकेड सर्विस सेंटर के 17वें प्रमुख होंगे। 

ये भी पढ़ें- Italy: इटली में पाकिस्तानी लड़की की ऑनर किलिंग, अदालत ने माता-पिता और रिश्तेदारों की उम्रकैद की सजा रखा बरकरार
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकेयर एंड मेडिकेड सर्विस सेंटर का बजट करीब 1.7 खरब डॉलर और यह एजेंसी 16 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं देती है। मेहमत को ट्रंप का करीबी माना जाता है। मेहमत अमेरिका के स्वास्थ्य मंत्री रॉबर्ट एफ कैनेडी के साथ काम करेंगे। मेहमत, तुर्किये मूल के अमेरिकी नागरिक हैं। वह साल 2009 से लेकर 2022 तक चलने वाले मशहूर डॉ. ओज शो के लिए जाने जाते हैं। मेहमत कोलंबिया यूनिवर्सिटी में मेडिकल स्कूल के प्रोफेसर भी रहे हैं।   

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें