फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप ने वीडियो जारी कर बताया सेहत का हाल, कहा- जल्द लौटूंगा, आने वाले दिनों में होगी असली परीक्षा

Sun, 04 Oct 2020 08:25 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI
विज्ञापन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को ट्वीटर पर एक वीडियो रिलीज किया और कहा कि वह कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में बेहतर महसूस कर रहे हैं, लेकिन आने वाले कुछ दिनों में असली परीक्षा होगी। गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। 

विज्ञापन


74 वर्षीय राष्ट्रपति के अपनी स्थिति के बारे में जानकारी देने वाले वीडियो से पहले एक स्रोत ने कहा कि राष्ट्रपति की स्थिति में कुछ चेतावनी भरे संकेत दिखे, उनके लिए अगले 48 घंटों बेहद महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। ट्रंप का वॉशिंगटन के पास वाल्टर रीड सैन्य चिकित्सा केंद्र में कोविड-19 का इलाज चल रहा है। 


वीडियो में ट्रंप ने कहा, मैं यहां आया, उस समय मैं बेहतर महसूस नहीं कर रहा था। लेकिन अब मुझे बेहतर लग रहा है, यहां के लोग मुझे पहले जैसा बेहतर करने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि मैं जल्द ही वापस आऊंगा और जिस तरह से मैंने इस (राष्ट्रपति चुनाव) अभियान को शुरू किया था, वैसे ही उस अभियान को पूरा करने के लिए मैं तत्पर हूं। हम देखते हैं कि आने वाले कुछ दिनों में क्या होता है।
विज्ञापन

 



हालांकि, इस वीडियो को लेकर यह स्पष्ट नहीं था कि क्या यह उनके स्वास्थ्य के बिगड़ने से पहले या बाद में बनाया गया था। ट्रंप इस वीडियो में नीले कोट और सफेद शर्ट में नजर आ रहे हैं, लेकिन उन्होंने टाई नहीं लगाई हुई है।  

ट्रंप के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है: डॉक्टर
कोविड-19 संक्रमण के उपचार के लिए एक सैन्य अस्पताल ले जाए गए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बहुत अच्छे मूड में थे और पिछले 24 घंटे से ज्वर से मुक्त थे। उनके डॉक्टरों ने शनिवार को यह जानकारी दी। कर्नल सीन डूली ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ऑक्सीजन सपोर्ट पर नहीं हैं और उन्हें सांस लेने में या चलने-फिरन में कोई परेशानी नहीं है।

सीएनएन के अनुसार डूली ने राष्ट्रपति की तबीयत की जानकारी देते हुए कहा, वह बहुत ही अच्छे मूड में हैं। हम कोरोना वायरस संक्रमण से या उन्हें बेहतर बनाने के लिए उन पर किए जा रहे उपचार से किसी जटिलताओं के सामने आने के सबूत उन पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं। 

डूली ने कहा कि राष्ट्रपति के हृदय, गुर्दे, यकृत आदि सभी आज सुबह सामान्य थे। ट्रंप के डॉक्टर डॉ सीन कॉनली ने कहा कि राष्ट्रपति को गुरुवार को थोड़ा ज्वर और नाक थोड़ी बंद थी एवं थकान थी तथा अब भी दिक्कतें दूर हो रही हैं और सुधार आ रहा है। 

वैसे शनिवार को ही ट्रंप की दशा से परिचित एक व्यक्ति ने इस बात की पुष्टि की कि व्हाइट हाउस में ट्रंप को ऑक्सीजन दिया गया था। हालांकि उनके डॉक्टर कॉनली प्रेस ब्रीफिंग में इस सवाल को टाल गए।

कॉनली ने कहा, इस बीमारी की संभावित दिशा तय करने में पहला सप्ताह और खासकर सात से दस दिन बहुत अहम होते हैं। फिलहाल टीम और मैं राष्ट्रपति के स्वास्थ्य में जो सुधार आया है उससे बहुत खुश हैं। 

कोविड-19 के हल्के लक्षण नजर आने के बाद ट्रंप (74) को शुक्रवार को वाशिंगटन डीसी के मैरीलैंड उपनगर बेथेस्डा के वाल्टर रीड मिलिट्री मेडिकल सेंटर ले जाया गया। ट्रंप वाल्टर रीड अस्पताल जाने के लिए व्हाइट हाउस के साउथ लॉकन में मैरीन वन लेने के लिए अपने निवास से पैदल टहलते हुए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें