फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस : भारत में औसतन 5 दिन तो अमेरिका में 14 दिन में कोरोना संक्रमितों की मौत

Sun, 04 Oct 2020 07:25 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
covid 19 test - फोटो : iStock
विज्ञापन

दुनिया भर में कोरोना से अमेरिका के बाद सबसे अधिक मरीज भारत में है। राहत यह है कि दुनिया के अन्य देशों की तुलना में भारत में स्थिति बेहतर है। यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया बर्कले द्वारा भारत में 85 हजार मरीजों और करीब 6 लाख कांटैक्ट ट्रेंसिंग के मामलों के अध्ययन में पता चला है कि भारत में अस्पताल में भर्ती होने के 5 दिन बाद मरीजों की मौत हो गई, जबकि अमेरिका में अस्पताल में भर्ती होने के बाद मरीज की मौत होने में 14 दिन का समय लगा।

विज्ञापन


शोधकर्ताओं का कहना है कि दोनों देशों में मौत होने के समय का अंतर स्वास्थ्य सुविधाओं के कारण है। राहत की बात यह है कि इसके बाद भी 65 वर्ष से अधिक उम्र के मरीजों की मौत का आंकड़ा लगातार कम हो रहा है। अध्ययन हाल ही साइंस जर्नल में प्रकाशित हुआ है।

भारत में मौतों की हैं कई वजहें
ब्राउन यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के डॉ. आशीष झा का कहना है कि भारत में पैसे की कमी के कारण लोग गंभीर स्थिति में जाने पर अस्पताल पहुंचते हैं, जो मृत्यु का कारण है। वहीं डॉ. लेबनार्ड का कहना है कि संभव है कि मरीजों को डायबिटीज, ब्लड प्रेशर जैसी की तकलीफ के साथ खराब सेहत इसका बड़ा कारण हो सकता है।
विज्ञापन


भारत में ऐसा कुछ नहीं जिसका अंदेशा था...
साउथ कैरोलिना के मेडिकल यूनिवर्सिटी की संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर क्रुतिका कुप्पाली का कहना है भारत ऐसा देश है जहां महामारी भयावह रूप ले सकती है। खास तौर पर बुजुर्ग आबादी के इसके चपेट में आने का अंदेशा था लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ है भारत में जिस तरह की भीड़ है। उससे हालात और खराब हो सकते हैं लेकिन अभी कह सकते हैं कि स्थिति नियंत्रण में है।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें