फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप ने कामकाज शुरू करने के लिए कांग्रेस के नेताओं की बैठक बुलाई

Wed, 02 Jan 2019 07:00 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

देश में 10 दिन से आंशिक रूप से ठप पड़े सरकारी तंत्र को सुचारू रूप से चलाने और इसपर गतिरोध को खत्म करने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस के रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को बुधवार को व्हाइट हाउस में आमंत्रित किया है। इसमें सीमा सुरक्षा पर बातचीत का मुद्दा भी शामिल होगा।

विज्ञापन


अमेरिका में 22 दिसंबर से सरकारी कामकाज आंशिक रूप से ठप पड़ा है। इससे करीब 8,00,000 सरकारी कर्मचारी प्रभावित हुए हैं। इनमें से कुछ लोगों को लंबी छुट्टी पर भेज दिया गया है। जबकि कुछ लोग बिना वेतन के काम कर रहे हैं। 

इस दौरान ट्रंप खुद भी क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों में फ्लोरिडा नहीं गए हैं। मंगलवार को नए साल के पहले दिन व्हाइट हाउस ने सरकार के सीमा पर दीवार निर्माण को लेकर जारी बंद को खत्म करने की पहल की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें