काराकास में विस्फोटों की आवाजें सुनने के बाद ला कार्लोटा हवाई अड्डे पर धुआं उठता हुआ दिखाई दिया
- फोटो : पीटीआई
इससे पहले समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस ने जानकारी दी थी कि वेनेजुएला की राजधानी में शनिवार तड़के अचानक दहशत का माहौल बना,जब शहर के कई इलाकों में तेज धमाकों की आवाजें सुनी गईं। स्थानीय समयानुसार रात करीब दो बजे (GMT 6 बजे) कम से कम सात जोरदार धमाके सुनाई दिए, वहीं आसमान में नीची उड़ान भरते विमानों की आवाज भी लोगों ने सुनी। रिपोर्ट में बताया गया था कि राष्ट्रपति मादुरो ने देश में राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कर दी है। धमाकों की आवाज सुनते ही कई इलाकों में लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। रिपोर्ट के अनुसार, कुछ स्थानों पर लोग सड़कों पर जमा होकर आसमान की ओर देखते नजर आए।
ये भी पढ़ें:
अमेरिका ने क्यों बोला वेनेजुएला पर हमला: ट्रंप ने क्यों दिया हमले का आदेश; दक्षिण अमेरिकी देश से क्या दुश्मनी?
हालांकि, तब इन धमाकों की वजह और स्रोत को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी थी। अब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने खुद ट्रुथ सोशल पर इसकी जानकारी साझा की है।
अमेरिका और वेनेजुएला के बीच विवाद वर्षों पुराना है। यह बीते कुछ साल में जबरदस्त रूप से उभरा है। ताजा विवाद से जुड़े घटनाक्रमों की सूची इस तरह है...
काराकास में धमाकों की आवाज सुनने के बाद राष्ट्रपति भवन के पास इमारत से निवासियों को बाहर निकाला गया
- फोटो : पीटीआई
राष्ट्रपति भवन के बाहर खड़े राष्ट्रपति गार्ड के सदस्य
- फोटो : पीटीआई
2. कैरिबियाई सागर में तैनात अमेरिकी युद्धपोत
अमेरिकी रक्षा मंत्रालय- पेंटागन ने अक्तूबर में अमेरिकी नौसेना के सबसे खतरनाक और आधुनिक युद्धपोतों में से एक यूएसएस गेराल्ड आर. फोर्ड को कैरिबियाई सागर में तैनात कर दिया। इसके अलावा वेनेजुएला के आसपास 5000 अमेरिकी सैन्यबलों की तैनाती भी की गई है, जबकि अमेरिका के 15,000 बलों को दक्षिण अमेरिका में तैनात किया गया है। यह कैरिबियाई क्षेत्र में पिछले कई वर्षों में सबसे बड़ी तैनाती है।
ये भी पढ़ें:
US: एरिजोना राज्य के पहाड़ी इलाके में निजी हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, पायलट और तीन महिलाओं की मौत
4. ट्रंप खुद बोले- सीआईए को दी वेनेजुएला पर कार्रवाई की मंजूरी
ट्रंप ने एक मौके पर कहा था कि उन्होंने वेनेजुएला के खिलाफ खुफिया कार्रवाई को मंजूरी दे दी है। उन्होंने चेतावनी दी थी कि अमेरिका के हमले जल्द ही कैरिबियाई सागर में नावों से आगे बढ़कर वेनेजुएला के अंदर तक पहुंच सकते हैं। इस दौरान यह भी सामने आया था कि ट्रंप ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो से फोन पर बात की थी, जिससे संकेत मिला था कि वे कूटनीति से मसले का हल निकालना चाहते हैं।