फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Donald Trump: कोर्ट में पेशी के बाद बाइडन पर बरसे ट्रंप, बोले- अमेरिका को नरक में जाने से बचाना होगा

Wed, 05 Apr 2023 07:53 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

ट्रंप ने कहा कि राष्ट्रपति बाइडन के बेटे हंटर-बाइडन के लैपटॉप से बाइडन परिवार का अपराध उजागर हुआ है। जनमत सर्वेक्षण के अनुसार चुनाव परिणाम में 17 अंकों का अंतर आया होगा। जबकि हमें उससे बहुत कम की जरूरत थी। अगर ऐसा होता तो चुनाव नतीजे हमारे पक्ष में होते।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मैनहैटन के कोर्ट में पेशी के बाद अपने संबोधन में वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन पर जमकर हमला बोला। ट्रंप ने कहा, "हमें अमेरिका को बचाना होगा। मैंने कभी नहीं सोचा था कि अमेरिका में ऐसे दिन आ सकते हैं। हमारा देश नरक में जा रहा है।। मैंने सिर्फ एक अपराध किया है जो है अपने देश की निडर हो कर रक्षा करना। हमें निडर होकर अपने देश को उन लोगों से बचाना है, जो इसे बर्बाद करना चाहते हैं।" 

विज्ञापन


ट्रंप ने कहा कि राष्ट्रपति बाइडन के बेटे हंटर-बाइडन के लैपटॉप से बाइडन परिवार का अपराध उजागर हुआ है। उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ यह झूठा केस सिर्फ आने वाले 2024 चुनाव में दखल देने के इरादे से लाया गया है और इसे तुरंत रद्द करना चाहिए। ट्रंप ने अभियोजन पक्ष को वामपंथी करार देते हुए कहा कि वे किसी भी कीमत में मुझे रास्ते से हटाना चाहते हैं। 

स्टॉर्मी डेनियल्स केस में लगा है जुर्माना
बता दें, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स से जुड़े आपराधिक मामले में मंगलवार को मैनहैटन की अदालत में पेश हुए। इस दौरान उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। कोर्ट में पेशी के दौरान ट्रंप ने सभी आरोपों को गलत बताते हुए खुद को बेकसूर बताया। दलीलें सुनने के बाद अदालत ने ट्रंप को करीब 1.22 लाख डॉलर का जुर्माना भरने का आदेश दिया। जुर्माना राशि स्टॉर्मी डेनियल्स को दी जाएगी। सुनवाई के बाद ट्रंप कोर्ट से रवाना हो गए। इस मामले में अगली सुनवाई चार दिसंबर को होगी। वहीं, ट्रंप आपराधिक मामले में गिरफ्तार होने वाले पहले अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति बन गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें