फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

White House: ट्रंप ने डैन स्कैविनो को बनाया व्हाइट हाउस कार्मिक कार्यालय का प्रमुख, सर्जियो गोर की लेंगे जगह

Sun, 12 Oct 2025 12:08 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने प्रशासन में बड़ा बदलाव किया है। उन्होंने मौजूदा डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ डैन स्काविनो को व्हाइट हाउस पर्सनल ऑफिस का प्रमुख नियुक्त किया है। डैन स्काविनो सर्जियो गोर की जगह लेंगे, जो भारत में अमेरिका के अगले राजदूत नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप और डैन स्कैविनो - फोटो : ANI / X @Scavino47
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ डैन स्काविनो को व्हाइट हाउस प्रेसिडेंशियल पर्सनल ऑफिस का प्रमुख नियुक्त किया है। इस घोषणा की जानकारी राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर पोस्ट करके दी। ट्रंप प्रशासन में यह कदम प्रशासनिक टीम की मजबूती और योग्य लोगों की नियुक्ति सुनिश्चित करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन






यह भी पढ़ें - US: शटडाउन के बीच अमेरिकी सैनिकों को वेतन देने के लिए पेंटागन का इस्तेमाल, सभी फंड उपलब्ध; ट्रंप का निर्देश
विज्ञापन


सर्जियो गोर की जगह लेंगे स्काविनो
डैन स्काविनो, जिन्होंने पहले से ही ट्रंप प्रशासन में डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में कार्य किया है, अब सर्जियो गोर की जगह लेंगे। सर्जियो गोर को हाल ही में अमेरिका की सीनेट की तरफ से अमेरिका के अगले भारत राजदूत के रूप में नियुक्ति की गई थी और वे फिलहाल में छह दिन के भारत दौरे पर आए हैं।
विज्ञापन


ट्रंप ने स्काविनो को बताया महान
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर पोस्ट में लिखा, 'मैं यह बताते हुए खुश हूं कि महान डैन स्काविनो, डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ बने रहने के साथ-साथ, व्हाइट हाउस पर्सनल ऑफिस का नेतृत्व करेंगे। सर्जियो गोर ने इस पद पर शानदार काम किया और अब वे भारत के राजदूत बन रहे हैं। डैन को बधाई, आप शानदार काम करेंगे!'

यह भी पढ़ें - Seychelles Polls: पूर्वी अफ्रीकी देश सेशेल्स के राष्ट्रपति बनेंगे हर्मिनी, चुनावी जीत पर पीएम मोदी ने दी बधाई

व्हाइट हाउस पर्सनल ऑफिस की क्या होती है जिम्मेदारी?
यह ऑफिस सरकार में लगभग सभी पदों के चयन और नियुक्ति की प्रक्रिया की देखरेख करता है। कार्यालय राष्ट्रपति के लिए विभागों और एजेंसियों में योग्य उम्मीदवारों की भर्ती करता है। यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण और बड़ा पद माना जाता है क्योंकि इसके जरिए राष्ट्रपति प्रशासन में नियुक्तियों का निर्णय लिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें