फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trump: पहले ही स्टाफ की कमी से जूझ रहे एफएए में छंटनी, ईमेल भेजकर लोगों को नौकरी से निकाला

Tue, 18 Feb 2025 09:18 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

यह छंटनी ऐसे वक्त हुई है, जब एफएए पहले से ही स्टाफ की कमी से जूझ रहा है और बीते दिनों ही वॉशिंगटन डीसी में हुए विमान हादसे की जांच अभी भी चल रही है। 
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, राष्ट्रपति, अमेरिका - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रंप प्रशासन ने संघीय नागरिक उड्डयन प्रशासन (FAA-Federal Aviation Administration) में छंटनी शुरू कर दी है। शुक्रवार रात को ईमेल भेजकर सैंकड़ों कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया। गौरतलब है कि यह छंटनी ऐसे वक्त हुई है, जब एफएए पहले से ही स्टाफ की कमी से जूझ रहा है और बीते दिनों ही वॉशिंगटन डीसी में हुए विमान हादसे की जांच अभी भी चल रही है। 
विज्ञापन


पहले ही स्टाफ की कमी से जूझ रहा एफएए
जिन कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया है, उनमें रडार, लैंडिंग और नेविगेशन सहायता और रखरखाव से जुड़े कर्मचारी शामिल हैं। हालांकि महत्वपूर्ण सुरक्षा कार्य करने वाले कर्मचारियों को बनाए रखा गया है। नेशनल एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स एसोसिएशन ने सोमवार को एक बयान में कहा कि वे छंटनी के प्रभाव का विश्लेषण कर रहे हैं। वर्गीकृत प्रारंभिक चेतावनी रडार प्रणाली पर काम कर रहे कर्मचारियों को भी नौकरी से निकाल दिया गया है। ये एफएए के राष्ट्रीय रक्षा कार्यक्रम से जुड़े थे। एफएए पहले ही कंट्रोलर्स की कमी से जूझ रहा है और जो कर्मचारी हैं, वे कथित तौर पर काम के भारी दबाव से जूझ रहे हैं। अमेरिकी हवाई अड्डों पर विमानों के बीच कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं और इसकी एक वजह कंट्रोलर्स की कमी को भी बताया जा रहा है। 

टेस्ला और मस्क के खिलाफ पोस्ट पर नौकरी जाने का दावा
बीती 29 जनवरी को वॉशिंगटन में हुई विमान और सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटना में भी जांच में पता चला है कि दोनों विमानों के यातायात को एक ही कंट्रोलर द्वारा नियंत्रित किया जा रहा था। ट्रंप पहले ही विमानन सुरक्षा सलाहकार समिति के भी सभी सदस्यों को नौकरी से निकाल चुके हैं। नौकरी से निकाले गए एक अधिकारी ने बताया कि उसने बीते दिनों टेस्ला और मस्क के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। अधिकारी का दावा है कि इस वजह से उसे नौकरी से निकाला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें