फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: अफगानिस्तान के हालात के लिए ट्रंप ने बाइडन को जिम्मेदार ठहराया, पूछा- क्या आप मुझे याद कर रहे हैं?

Sun, 15 Aug 2021 08:50 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

अफगानिस्तान के मौजूदा हालात अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन के लिए अच्छे नहीं माने जा रहे हैं। वहीं, बाइडन का दावा है कि वह अफगानिस्तान में युद्ध खत्म करने और अमेरिकी फौजों को वापस बुलाने की ट्रंप प्रशासन की योजना को ही आगे बढ़ा रहे हैं। 
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडन। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बाइडन प्रशासन पर हमला साधा है। ट्रंप ने अफगानिस्तान में बने हालात के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या आप मुझे मिस कर रहे हैं? अफगानिस्तान के मौजूदा हालात अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन के लिए अच्छे नहीं माने जा रहे हैं। वहीं, बाइडन का दावा है कि वह अफगानिस्तान में युद्ध खत्म करने और अमेरिकी फौजों को वापस बुलाने की ट्रंप प्रशासन की योजना को ही आगे बढ़ा रहे हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि ट्रंप प्रशासन ने ही फरवरी 2020 में तालिबान के साथ अमेरिकी फौजों को अफगानिस्तान से हटाने का समझौता किया था। हालांकि, अब पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस पूरे मामले को बेहद दुखद बताया है। इस बीच रिपब्लिकन सीनेटर मिच मैक्कॉनेल ने बाइडन प्रशासन के इस कदम को खतरनाक और भयावह बताया है।

अमेरिकी मीडिया के निशाने पर बाइडन
वहीं, अमेरिकी मीडिया में भी जो बाइडन के अफगानिस्तान से अमेरिकी फौजों के हटाए जाने के फैसले की आलोचना की गई। वॉशिंगटन पोस्ट ने लिखा कि बाइडन के कदम ने अफगानिस्तान के विकास और लड़कियों की पढ़ाई पर रोक लगा दी है। अब यहां 2001 के बाद से चली रही प्रगति की गाड़ी थम जाएगी। हालांकि, बाइडन का कहना है कि अफगान लोगों को अपने लिए और अपने देश के लिए लड़ना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है मामला?

  • व्हाइट हाउस के अनुसार, राष्ट्रपति बाइडन ने 11 सितंबर तक अफगानिस्तान के युद्धग्रस्त क्षेत्र से अपने सभी बचे सैनिकों को वापस बुलाने के आदेश दिए हैं। हालांकि, अब तक 90 फीसदी से अधिक अमेरिकी सैनिकों की वापसी हो चुकी है। 
  • इससे पहले बाइडन ने अपने इस फैसले पर कहा था कि देखिए, हमने 20 वर्षों में एक ट्रिलियन डॉलर से अधिक खर्च किए हैं। हमने 300,000 से अधिक अफगान बलों को प्रशिक्षित और सुसज्जित किया। इस दौरान हमने हजारों अमेरिकी सैनिकों को खो दिया।
  • बाइडन ने कहा कि अफगानिस्तान को अब अपने देश के लिए खुद लड़ना होगा और इसके लिए अफगान नेताओं को साथ आना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें