फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel Row: 'मुझे नहीं मालूम कल 12 बजे क्या होगा'; इस्राइली बंधकों को लेकर ट्रंप ने हमास को फिर दिया अल्टीमेटम

Sat, 15 Feb 2025 07:00 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

ट्रंप ने कहा कि मुझे नहीं पता कि कल 12 बजे क्या होने वाला है। यह मेरे ऊपर है। मैं बहुत कड़ा रुख अपनाऊंगा। मैं आपको यह नहीं बता सकता कि इस्राइल क्या करने जा रहा है।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI/Reuters
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमास को एक बार फिर कड़े शब्दों में चेतावनी दी है। उन्होंने अपने पहले के बयान पर कायम रहते हुए कहा है कि अगर कल तक बंधक नहीं रिहा हुए तो मुझे नहीं पता कि कल 12 बजे क्या होने वाला है। बता दें कि बीते 11 फरवरी को उन्होंने हमास को अल्टीमेटम दिया था। ट्रंप ने साफ कहा था कि  अगर हमास सभी बंधकों को शनिवार दोपहर तक रिहा नहीं करता है तो तबाही आ जाएगी। हालांकि तब ट्रंप ने यह भी कहा कि यह मैं अपनी तरफ से बोल रहा हूं। इस्राइल इससे असहमत भी हो सकता है।

विज्ञापन


ट्रंप का हालिया रुख क्या है?
वहीं, अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जंग के फिर से शुरू होने का संकेत देते हुए कहा कि मुझे नहीं पता कि कल 12 बजे क्या होने वाला है। मैं बहुत सख्त रुख अपनाऊंगा।  पत्रकारों से बात करते हुए, ट्रम्प ने पिछले सप्ताह रिहा किए गए बंधकों के बारे में बात की और बताया कि गाजा में कैद होने के बाद वे कैसे कमजोर हो गए हैं । उन्होंने कहा कि हमास ने बंधकों के साथ बहुत बुरा व्यवहार किया है। 
 

Trending Videos

बंधकों की रिहाई के लिए उनकी पिछली समयसीमा के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने कहा कि मुझे नहीं पता कि कल 12 बजे क्या होने वाला है। यह मेरे ऊपर है। मैं बहुत कड़ा रुख अपनाऊंगा। मैं आपको यह नहीं बता सकता कि इस्राइल क्या करने जा रहा है। लेकिन, मैंने आखिरी लोगों को बाहर आते देखा।  वह ऐसा दिखता है जैसे वह अभी-अभी होलोकॉस्ट से बाहर आया हो। बंधकों के साथ बहुत बुरा व्यवहार किया गया है।

उन्होंने कहा कि अब, मैं एक अलग रुख अपनाऊंगा। लेकिन यह इस बात पर निर्भर करता है कि बीबी (इस्रराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ) क्या करने जा रहे हैं। यह इस बात पर निर्भर करता है कि इस्राइल क्या करने जा रहा है। मैं समझता हूँ कि वे पूरी तरह से बदल गए हैं। हमास पूरी तरह से बदल गया है। वे अब फिर से बंधकों को रिहा करना चाहते हैं । लेकिन आपको यह देखना होगा कि उन्होंने यह कहकर इसकी शुरुआत की कि हम बंधकों को रिहा नहीं करने जा रहे हैं जैसा कि हमने कहा था। मैंने कहा था कि आपके पास शनिवार को 12 बजे तक का समय है, जो कि कल 12 बजे है। और फिर अचानक, दो दिन पहले हमास ने कहा, नहीं, हमने फैसला किया है कि हम बंधकों को रिहा करने जा रहे हैं। लेकिन अब मुझे लगता है कि उन्हें सभी बंधकों को रिहा कर देना चाहिए। 
 

 हमास ने पहले किया मना फिर तीन बंधकों को रिहा करने पर सहमत
बता दें कि अमेरिका की चेतावनी के बाद हमास ने बंधकों को रिहा करने से मना कर दिया था। हालांकि बाद में उसने  एक बयान में कहा कि मिस्र और कतर के मध्यस्थों ने आश्वासन दिया है कि वे सभी अड़चनों को हटाने के लिए काम करेंगे। हमास युद्धविराम समझौते को लागू करेगा। हमास ने यह भी कहा था कि वह शनिवार को तीन और इस्राइली बंदियों को रिहा किया जाएगा।  

इस्राइल और अमेरिका ने दी थी चेतावनी
चरमपंथी संगठन ने आरोप लगाया था कि इस्राइल ने बंधकों को रिहा करने के समझौते को सही तरीके से लागू नहीं किया है और आवश्यक सामग्री की आपूर्ति नहीं की है। वहीं, इस्राइल और अमेरिका ने चेतावनी दी थी कि अगर बंधक बनाए गए उनके नागरिक रिहा नहीं किए जाएंगे, तो युद्धविराम समझौता खत्म हो जाएगा और युद्ध दोबारा शुरू हो जाएगा। 

हमास के प्रतिनिधियों ने की मिस्र के अधिकारियों से बातचीत
हमास ने कहा कि उसके प्रतिनिधिमंडल ने काहिरा में मिस्र के अधिकारियों से बातचीत की और कतर के प्रधानमंत्री से भी संपर्क किया, ताकि गाजा में आश्रय, चिकित्सा आपूर्ति, ईंधन और भारी उपकरणों की आपूर्ति बढ़ा जा सके। 

पिछले महीने लागू हुआ युद्धविराम समझौता
मिस्र के सरकारी टीवी चैनल ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि मिस्र और कतर ने इस विवाद को सुलझाने में कामयाबी हासिल की है। दोनों अरब देशों ने युद्धविराम समझौते पर मध्यस्थ की भूमिका निभाई। यह युद्धविराम समझौता जनवरी 2025 में लागू हुआ था। गाजा पट्टी में चल रहे युद्धविराम समझौते को लेकर हो रहा विवाद गुरुवार को हल होता हुआ दिखाई दे रहा है। चरमपंथी समूह हमास ने घोषणा की कि वह समझौते के अनुसार इस्राइली बंदियों को रिहा करेगा।
विज्ञापन

अक्तूबर 2023 में शुरू हुआ था युद्ध
हमास ने सात अक्तूबर 2023 को इस्राइल के विभिन्न हिस्सों पर हमले किए थे। इन हमलों में करीब 1,200 इस्राइली नागरिक मारे गए थे और ढाई सौ से ज्यादा लोगों को बंधक बना लिया गया था। इसके बाद इस्राइली ने युद्ध का एलान किया और जवाबी हमले शुरू किए। युद्ध शुरू होने के बाद गाजा पट्टी में 45 हजार से ज्यादा फलस्तीनी मारे जा चुके हैं। हमास और इस्राइल के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से दो बार युद्धविराम समझौते हुए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें