फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

मां ने नवजात को जिंदा दफनाया, फिर कुत्ते ने बचाई जान

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Sun, 19 May 2019 09:04 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File Photo

थाईलैंड में एक कुत्ते को इस वक्त हीरो कहा जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि उसने खेत में दफनाए गए एक नवजात बच्चे का ना केवल पता लगाया बल्कि उसे जिंदा भी बचा लिया। दरअसल नवजात की टीनेज मां ने उसके पैदा होने के बाद उसे दफना दिया था। इस बात की जानकारी शनिवार को पुलिस ने दी है।



जानकारी के मुताबिक नवजात को नाखोन रतचसीमा प्रांत के चुमपुआंग जिले के पास स्थित एक खेत में मिट्टी की परत के नीचे जिंदा दफनाया गया था। लेकिन उसी दिन पिंग पॉन्ग नाम के कुत्ते ने उसका पता लगा लिया। घटना 15 मई की है।


कुत्ते ने नवजात के आसपास से मिट्टी हटाई और भौंकना शुरू कर दिया। उसने अपने मालिक जो कि पशुपालक है उसे संकेत दिया। मामले से जुड़े एक अधिकारी पनुवत उदकम का कहना है, "मुझे नहीं लगता उसकी मां को उसे दफनाए अधिक वक्त हुआ होगा, क्योंकि कुत्ते ने उसका जल्द पता लगा लिया।"


उन्होंने आगे बताया कि नवजात बच्चा स्वस्थ्य है, उसे अस्पताल ले जाया गया है। वहीं टीनेज मां के खिलाफ हत्या की कोशिश और बच्चे को ऐसे अकेले छोड़ने का मुकदमा दर्ज किया गया है। अधिकारी का कहना है कि आरोपी मां की उम्र महज 15 साल है।


वह कैसे भी करके बच्चे का निपटारा करना चाहती थी। क्योंकि वह डरी हुई थी कि उससे माता-पिता गुस्सा होंगे। उसने खुद ही अपनी डिलीवरी की और बच्चे को दफना दिया। सोशल मीडिया पर भी पिंग पॉन्ग की काफी तारीफ की जा रही है।



और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next