चिकित्सा के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी की ब्रेन सर्जरी बिना बेहोश किए हुई हो। जी हां, ये सच हैं, एक लड़की की ब्रेन सर्जरी हुई वो भी बिना बेहोश किए। अमेरिका के एक अस्पताल में डॉक्टरों ने जेना स्क्रैड की ब्रेन सर्जरी का यह कारनामा करके ही नहीं दिखाया, बल्कि अस्पताल के फेसबुक पेज पर सुबह 11:45 बजे से ब्रेन सर्जरी प्रक्रिया की लाइव स्ट्रीम भी की।
इस सर्जरी की लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान जेना, डॉक्टर से बात करते हुए भी दिख रही है। मेथोडिस्ट डलास के प्रमुख डॉ. निमेश पटेल ने बताया कि ‘दरअसल इस तरह के ऑपरेशन के दौरान मरीज को लगातार बातें करते रहना होता है, ताकि कोई गलती हो तो उसे सुधारा जा सके।’
सर्जरी के दौरान जेना को लगातार कुछ तस्वीरें दिखाई जा रही थी, ताकि यह पुष्टि हो सके कि उसकी सर्जरी में दिमाग के किसी सही हिस्से के साथ छेड़छाड़ नहीं की जा रही है। सर्जरी ठीक तरह से हो रही है। डॉक्टर बार्टेल मिशेल ने बताया कि ‘अगर इस सर्जरी के दौरान कुछ गलत हो जाता तो जेना सारी उम्र बोल नहीं पाती।
इसलिए हम उससे बातें कर रहे थे। ताकि हमें यह पता लग सके रहे कि सर्जरी सही दिशा की ओर बढ़ रही है।’ इस लाइव सर्जरी को 2300 लोगों ने फेसबुक पर भी देखा। यह सर्जरी जेना की उलझी हुई रक्त वाहिकाएं को ब्रेन से हटाने के लिए की गई थी। जेना का कहना हैं कि उसकी इस सर्जरी को देखकर बाकी लोगों को भी मदद मिलेगी।