फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाज शरीफ का हो सकता है दिल का ऑपरेशन, मरियम बोलीं- सही उपचार सेवा नहीं दे रही इमरान सरकार

Tue, 16 Apr 2019 01:44 PM IST
आसिम खान भाषा, लाहौर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की अगर एंजियोप्लास्टी न हो सकी तो उनके ह्रदय की शल्य चिकित्सा करनी पड़ सकती है। उनके निजी चिकित्सक ने यह आशंका व्यक्त की है। शरीफ (69) अल-अजीजिया स्टील मिल भ्रष्टाचार मामले में सात साल की सजा काट रहे हैं। उनका सोमवार को यहां स्थित शरीफ मेडिकल सिटी में आगा खान यूनिवर्सिटी के चिकित्सकों ने परीक्षण किया था। डॉन अखबार ने यह खबर दी है। 

विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि शरीफ की जांच के बाद उनके निजी चिकित्सक अदनान खान ने संवाददाताओं को बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री ह्रदय रोग से गंभीर रूप से पीडि़त हैं और अगर उनकी एंजियोप्लास्टी संभव नहीं हो सकी तो उनका ऑपरेशन करना पड़ सकता है। 

पूर्व प्रधानमंत्री की पुत्री मरियम ने भी ट्वीट कर बताया ‘आज आगा खान यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों ने मियां नवाज शरीफ की जांच की। रिपोर्ट का अध्ययन किया जा रहा है। उनकी समस्याएं गंभीर हैं और डॉक्टर चिंतित हैं।’ शरीफ परिवार का आरोप है कि प्रधानमंत्री इमरान खान की सरकार उन्हें ठीक से चिकित्सा सेवा मुहैया नहीं करवा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें