फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप ने कहा- मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोन आया, भारत को बताया शुल्कों का बदशाह

Thu, 04 Apr 2019 02:11 PM IST
अजय सिंह भाषा, वॉशिंगटन
विज्ञापन
donald trump - फोटो : ANI
विज्ञापन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्यापार मामलों को लेकर एक बार फिर से भारत को निशाने पर लिया है। ट्रंप ने कहा कि भारत दुनिया में सर्वाधिक शुल्क लगाने वाले देशों में से एक है।

विज्ञापन


उन्होंने नेशनल रिपब्लिकन कांग्रेशनल कमेटी एनुअल स्प्रिंग डिनर में मंगलवार को यहां कहा कि भारत हर्ले-डेविडसन मोटरसाइकिल समेत अमेरिकी उत्पादों पर 100 प्रतिशत शुल्क लगाता है। उन्होंने कहा कि इस तरह का अत्यधिक शुल्क उचित नहीं है। ट्रंप ने भारत को शुल्कों का बादशाह बताया है।

उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोन आया। वह दुनिया में सर्वाधिक शुल्क लगाने वाले देशों में एक हैं। वह हमारे ऊपर 100 प्रतिशत शुल्क लगाते हैं। जब वह हमें मोटरसाइकिल भेजते हैं, हम कोई शुल्क नहीं लगाते हैं। हम उन्हें हर्ले-डेविडसन भेजते हैं, वह हमारे ऊपर 100 प्रतिशत शुल्क लगाते हैं। यह ठीक नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें