फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा सवाल: वैक्सीन की दोनों डोज लगने के बाद क्या कोरोना टेस्ट जरूरी, जानें सीडीसी का जवाब

Sat, 05 Jun 2021 10:57 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

कोरोना की दोनों वैक्सीन लेने के बाद भी लोगों के मन में सवाल पैदा होता है कि क्या उन्हें कोरोना का टेस्ट कराने की जरूरत है। हालांकि अमेरिकी सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन का कहना है कि वैक्सीन लेने के बाद टेस्टिंग और क्वारंटीन की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
कोरोना टीका - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना को लेकर कई सारे सवाल लोगों के मन में उमड़ते रहते हैं। क्योंकि ये महामारी सभी के लिए नई है, इसलिए धीरे-धीरे लोगों के मन में तरह-तरह के सवाल आने लगते हैं। ऐसा ही एक सवाल सभी के मन में रहता है कि अगर हमें वैक्सीन की दोनों डोज लग गई हैं तो क्या हमें कोरोना का टेस्ट कराना चाहिए।

विज्ञापन


इस पर अमेरिकी कें सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन (सीडीसी) का कहना है कि अगर आप पूरी तरह टीकाकृत हो चुके हैं तो आपको कोरोना का टेस्ट कराने या क्वारंटीन होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। भले ही आप किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में क्यों ना आ गए हों। 

कोरोना को लेकर किए गए नए शोध के आधार पर बनाई गई नई गाइडेंस के मुताबिक, जिन लोगों ने वैक्सीन की दोनों खुराकों को ले लिया है, उनमें कोरोना संक्रमित होने और उसके गंभीर परिणाम होने का खतरा कम बना रहता है। शोध में दावा किया गया है कि अगर आपको कोरोना हो गया है तो भी दूसरों में इसके फैलने और लक्षण विकसित करने का खतरा कम बना रहता है। 
विज्ञापन


वहीं सीडीसी का कहना है कि अगर किसी व्यक्ति ने दोनों वैक्सीन लगा ली हैं तो उसे स्क्रीनिंग की भी जरूरत नहीं है। हालांकि महामारी के खतरे को देखते हुए अभी भी कई कंपनियां कार्यालय में लोगों की स्क्रीनिंग करती हैं। सीडीसी का कहना है कि वैक्सीन की दोनों डोज लगाने के बाद भी विदेशों से आने वाले अमेरिकी नागरिकों को कोरोना निगेटिव रिपोर्ट लाना जरूरी है। 

कई जानकारों ने सीडीसी को सलाह दी है कि वो टेस्टिंग गाइडलाइंस में थोड़ा परिवर्तन करे। मौजूदा समय में सामान्य जुकाम और वायरस भी कोविड-19 की ओर इशारा करते हैं। ऐसे में टेस्टिंग क्षमता का बोझ बढ़ता है। बता दें कि कोरोना वायरस का खतरा अब थोड़ा कम होने लगा है। भारत समेत दूसरे देशों में वैक्सीनेशन की रफ्तार को तेजी से बढ़ा दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें