फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में नान-रोटी सस्ती करने के लिए तंदूरवालों को गैस सिलिंडर के दाम में छूट

Thu, 01 Aug 2019 05:31 AM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

  • इमरान ने नान और रोटी की कीमतें कम करने का दिया फरमान
  • तंदूरवालों को आटा और रसोई गैस की कीमतों में मिलेगी छूट
  • 12-15 रुपये में नान और 10-12 रुपये में बिक रही रोटी
विज्ञापन
इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने देश में नान और रोटी की बढ़ी हुई कीमतों को वापस लेने का फैसला किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, देश में आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जनता के असंतोष के बीच इमरान ने नान और रोटी की बढ़ी कीमतों को उसकी मूल दरों पर लाने के लिए तत्काल कदम उठाने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


पाकिस्तान में इस समय नान की कीमत 12 से 15 रुपये के बीच है, जबकि रोटी 10 से 12 रुपये में मिल रही है। इसका कारण देश में बढ़ रही महंगाई है, जिसके चलते आटा और रसोई गैस महंगी हो गई है। सरकार की योजना है कि विशेष योजना के तहत तंदूरवालों को गैस सिलेंडर और आटा उपलब्ध कराया जाए। ताकि नान की कीमत 8 से 10 रुपये और रोटी 7 से आठ रुपये के बीच मिल सके, जो इनके पुराने दाम थे। 

सूचना मामलों पर प्रधानमंत्री की विशेष सहायक डॉ. फिरदौस अशिक अवान ने कहा, लोगों की नाराजगी व परेशानी को ध्यान में रखते हुए, प्रधानमंत्री इमरान की अध्यक्षता में संघीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को पूरे देश में नान और रोटी की कीमतों को कम करने का फैसला लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें