सुरिज ने अपने 23 पन्ने की अर्जी में लिखा है कि सबटाइटल के बिना बधिरों और ऐसे लोगों को जिन्हें कम सुनाई देता है वे वीडियो का पूरा-पूरा लुत्फ नहीं उठा पाते हैं, जबकि सामान्य लोग ऐसा कर पाते हैं। सुरिज ने कहा कि वह चाहते हैं कि अश्लील वेबसाइटें सबटाइटल दें और उन्होंने कुछ हर्जाने की भी मांग की है।
कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट कोरी प्राइस ने एक बयान जारी कर कहा है कि वेबसाइट पर सबटाइटल वाला भी एक सेक्शन है और उन्होंने उसका लिंक भी दिया है।