फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indo-Pak Ceasefire: 'भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम 18 मई तक बढ़ा..', पाकिस्तानी उप प्रधानमंत्री इशाक डार का दावा

Thu, 15 May 2025 08:52 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,इस्लामाबाद

सार

Indo-Pak Ceasefire: पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार ने गुरुवार को संसद में दावा किया कि भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम 18 मई तक बढ़ा दिया गया है। डार ने आरोप लगाया कि भारत ने पहले हमला किया और फिर पाकिस्तान ने जवाब दिया। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान में कई आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया है और इसके सबूत भी दिखाए हैं। 
विज्ञापन
इशाक डार - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार ने भारत के साथ हुए संघर्ष विराम को लेकर बड़ा दावा किया है। डार ने गुरुवार को कहा कि दोनों देशों के बीच 'अमेरिका की मध्यस्थता से हुआ संघर्ष विराम' अब 18 मई तक बढ़ा दिया गया है। एक पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट में गुरुवार को यह जानकारी दी गई। 

विज्ञापन

जिओ न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, डार ने सीनेट में बताया कि 14 मई को भारत और पाकिस्तान के सैन्य महानिदेशकों (डीजीएमओ) के बीच हॉटलाइन पर बातचीत हुई, जिसमें संघर्ष विराम को आगे बढ़ाने पर सहमति बनी। उन्होंने बताया कि 10 मई को पहली बार दोनों देशों के डीजीएमओ की हॉटलाइन पर बातचीत हुई थी, जिसमें संघर्ष विराम 12 मई तक बढ़ाया। 12 मई को फिर से बातचीत हुई और इसे 14 मई तक बढ़ाया गया। 14 मई की बातचीत में संघर्ष विराम को 18 मई तक बढ़ाने पर सहमति बनी।

ये भी पढ़ें: तुर्किये को 304 मिलियन डॉलर की मिसाइलें बेचेगा अमेरिका, ट्रंप प्रशासन ने दी मंजूरी
विज्ञापन


डार ने दावा किया कि 10 मई की सुबह सवा दस बजे उन्हें अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो का फोन आया, जिन्होंने कहा कि भारत संघर्ष विराम के लिए तैयार है। उस समय पाकिस्तान का पहले चरण का सैन्य अभियान  लगभग पूरा हो चुका था। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के नेता ने कहा कि उन्होंने अमेरिकी विदेश मंत्री से साफ कहा कि पाकिस्तान ने युद्ध शुरू नहीं किया, लेकिन अगर भारत संघर्ष विराम चाहता है, तो पाकिस्तान भी तैयार है। इसके बाद अमेरिकी विदेश मंत्री ने अपने भारतीय समकक्ष एस जयशंकर को इसकी जानकारी दी। उन्होंने आगे कहा, यह तनाव सात मई को शुरू हुआ, जब भारत की ओर से हमलों में 31 पाकिस्तानी नागरिक मारे गए। इसके जवाब में पाकिस्तान ने पांच लड़ाकू विमान और दर्जनों ड्रोन मार गिराए। इस चार दिन के संघर्ष विराम में 11 पाकिस्तानी सैनिक 40 लोग मारे गए। 

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में खंडित की गईं अहमदी समुदाय की करीब 100 कब्रें, तहरीक-ए-लब्बैक पर शक
विज्ञापन


कहां से शुरू हुआ ताजा तनाव
बता दें कि दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में पिछले महीने की 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने हमला किया। इस हमले में 26 लोगों की नृशंस हत्या कर दी गई थी। इनमें से अधिकांश पर्यटक थे। इसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया। इस सैन्य अभियान के तहत भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई आतंकी ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले किए। फिर इन आतंकियों को बचाने के प्रयास में पाकिस्तान ने भारत पर ड्रोन और मिसाइलों से हमले की कोशिश की। हालांकि, इन हमलों को भारत की मजबूत वायु रक्षा प्रणालियों ने आसमान में नाकाम कर दिया। भारत ने पाकिस्तान के नौ एयरबेस को भी तबाह किया। 

इसके बाद, पाकिस्तान की ओर से गुजारिश की गई कि शत्रुता छोड़ देते हैं और संघर्ष विराम का आग्रह किया। जिसके बाद दोनों सशस्त्र बलों के बीच संघर्ष विराम पर सहमति बनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा था कि पाकिस्तान संघर्ष विराम के लिए भारत के सामने गिड़गिड़ाया। इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने यह भी कहा था कि इस संघर्ष विराम को अस्थायी रूप से रोका गया है। भारत के ताबड़तोड़ हमलों के बाद से पाकिस्तान अपमान से बचने के लिए झूठा जीत का जश्न मना रहा है। 

संबंधित वीडियो-

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें