फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Denmark: लाइव आकर डेनमार्क की महारानी मार्ग्रेट द्वितीय ने किया यह एलान, सब सुनकर रह गए दंग; जानें

Mon, 01 Jan 2024 08:34 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोपनहेगन

सार

हर साल की तरह ही 83 वर्षीय महारानी इस वर्ष भी नए साल की पूर्व संध्या पर एक लाइव टीवी पर भाषण दे रही थीं, तभी अचानक उन्होंने पद छोड़ने की घोषणा कर दी। इससे हर कोई हैरान रह गया।
विज्ञापन
डेनमार्क की महारानी मार्ग्रेट द्वितीय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डेनमार्क की महारानी मार्ग्रेट द्वितीय ने नई साल पर सबको चौंकाने वाली खबर दी है। उन्होंने अपने 52 साल के शासनकाल पर विराम लगाने की घोषणा की है। महारानी ने रविवार को बताया कि वह इसी महीने 14 जनवरी को अपना पद छोड़ देंगी और अपनी राजगद्दी अपने सबसे बड़े बेटे को सौंपेंगी।

विज्ञापन


सिंहासन पर आधी सदी पूरी
हर साल की तरह ही 83 वर्षीय महारानी इस वर्ष भी नए साल की पूर्व संध्या पर एक लाइव टीवी पर भाषण दे रही थीं, तभी अचानक उन्होंने पद छोड़ने की घोषणा कर दी। इससे हर कोई हैरान रह गया। महारानी मार्ग्रेट द्वितीय ने सिंहासन पर आधी सदी पूरी की है। अपने इस 52 साल के दौर में उन्होंने डेनिश राजघराने के आधुनिकीकरण के लिए जो किया, उसके लिए उनकी हर तरफ सराहना की जाती है।

1972 से डेनमार्क की शासिका
गौरतलब है कि महारानी मार्ग्रेट द्वितीय 1972 से डेनमार्क की शासिका हैं। 

पीठ के ऑपरेशन के बाद आया विचार
फरवरी में पीठ के सफल ऑपरेशन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, 'मुझे साल 2023 की शुरुआत में पीठ की सर्जरी के बाद भविष्य के बारे में विचार आने लगे। इससे यह भी पता चला कि कब अपने बेटे को ताज की जिम्मेदारियां सौंपनी हैं। इसलिए मैंने तय कर लिया है कि अब सही समय है।'
विज्ञापन


इस बेटे को दी राजगद्दी
उन्होंने कहा, 'अपने पिता की जगह लेने के 52 साल बाद 14 जनवरी को मैं डेनमार्क की रानी का पद छोड़ दूंगी। इसके बाद मेरा बड़ा बेटा क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक जिम्मेदारी संभालेगा।'

एलिजाबेथ के बाद...
सितंबर 2022 में ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मृत्यु के बाद वह यूरोप में सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाली महारानी बन गईं। जुलाई में, वह डेनमार्क के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सिंहासन पर बैठने वाली सम्राट बन गईं।

डेनमार्क के प्रधानमंत्री ने किया याद
डेनमार्क के प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसेन ने कहा कि महामहिम महारानी को राज्य के लिए उनके आजीवन समर्पण और अथक प्रयासों के लिए हार्दिक धन्यवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें