फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंका में डेंगू विस्फोट: एक दिन में 1,000 से अधिक केस, स्वास्थ्य मंत्रालय के 50 मीटर के दायरे में बढ़ा खतरा

Mon, 22 Jun 2026 06:51 PM IST
प्रशांत तिवारी एएनआई, कोलंबो

सार

श्रीलंका में डेंगू संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटों में 1,069 नए मामले सामने आने के बाद इस वर्ष कुल संक्रमितों की संख्या 47,179 और मृतकों की संख्या 28 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कोलंबो में स्वास्थ्य मंत्रालय के आसपास जमा कचरे को मच्छरों के प्रजनन का बड़ा कारण बताते हुए तत्काल सफाई अभियान चलाने की मांग की है।
विज्ञापन
मच्छरों से बचाव के लिए कोलंबो में फॉगिंग - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका के 'डेली मिरर' अखबार के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में श्रीलंका में डेंगू के 1,069 मामले दर्ज किए गए, जिससे इस साल कुल मामलों की संख्या 47,179 हो गई है, जबकि मरने वालों की संख्या 28 है। अखबार ने नेशनल डेंगू कंट्रोल यूनिट (NDCU) के कार्यवाहक निदेशक डॉ. कपिला कन्नंगारा के हवाले से कहा कि महामारी न होने के समय श्रीलंका में आमतौर पर रोजाना 150 से 200 डेंगू के मामले दर्ज किए जाते हैं। हालांकि, मौजूदा उच्च जोखिम वाली स्थिति में रोजाना संक्रमण के मामले बढ़कर 600 से 650 के बीच पहुंच गए हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय के पास कचरे ने बढ़ाई चिंता
संक्रमण में यह तेजी ऐसे समय में आई है जब स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कोलंबो में स्वास्थ्य मंत्रालय के पास जमा हो रहे कचरे पर चिंता जताई है और चेतावनी दी है कि यह कचरा डेंगू फैलाने वाले मच्छरों के पनपने की जगह बन सकता है।

सड़क किनारे कचरे से बढ़ रहा संक्रमण का खतरा
'डेली मिरर' के अनुसार, डॉक्टर्स ट्रेड यूनियन अलायंस फॉर मेडिकल एंड सिविल राइट्स के चेयरमैन और विशेषज्ञ डॉ. चमल संजीव ने कहा कि नॉरिस कैनाल रोड और श्रीलंकाई स्वास्थ्य मंत्रालय के 50 मीटर के दायरे में आने वाले आसपास के इलाकों में कचरा जमा हो गया है, जिससे मच्छरों के पनपने की संभावित जगहें बन गई हैं। डॉ. संजीव ने आगे कहा, 'सड़कों के किनारे और रास्तों पर, खासकर नॉरिस कैनाल रोड के किनारे, भारी मात्रा में कचरा फेंका गया है।' जिससे सार्वजनिक स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं बढ़ गई हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय के आसपास की रिहायशी संपत्तियां, अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स और होटल भी इससे प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन


बारिश का पानी बना मच्छरों का सुरक्षित ठिकाना
समाचार रिपोर्ट के मुताबिक, डॉ. संजीव ने चेतावनी दी कि कचरा कई दिनों से ऐसे ही पड़ा है, जिससे फेंकी गई चीजों  जैसे संतरे के छिलके और अन्य कचरा सामग्री में बारिश का पानी जमा हो रहा है, जो मच्छरों के पनपने के लिए अनुकूल परिस्थितियां पैदा कर रहा है।

ये भी पढ़ें: यूक्रेन के सूमी शहर में रूसी ड्रोन का हमला; एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, दो घायल
विज्ञापन


अस्पतालों में भर्ती मरीजों पर मंडराया खतरा
उन्होंने आगे चेतावनी दी कि गंदगी की ये परिस्थितियां पास के नेशनल हॉस्पिटल ऑफ श्रीलंका और इलाके के कई निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे मरीजों के लिए खतरा पैदा कर सकती हैं। 'डेली मिरर' की रिपोर्ट के मुताबिक, डॉ. संजीव ने नेशनल हॉस्पिटल के डिप्टी डायरेक्टर जनरल, स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव और सफाई सेवाओं के लिए जिम्मेदार कोलंबो म्युनिसिपल काउंसिल के संबंधित विभागों से अपील की कि वे कचरा हटाने और डेंगू के संभावित खतरे से निपटने के लिए तत्काल कदम उठाएं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें