अमेरिका में कई प्रदर्शनकारियों ने डैनियल प्रूड की हत्या के खिलाफ रोचेस्टर के पुलिस मुख्यालय के बाहर निर्वस्त्र होकर विरोध प्रदर्शन किया।
स्थानीय समाचारों की तस्वीरों और वीडियो में लगभग आधा दर्जन प्रदर्शनकारियों को नग्न या कम कपड़ों में देखा गया। कुछ ने अपने पीछे ब्लैक लाइव्स मैटर लिखा रखा था। प्रदर्शनकारियों ने शहर के सार्वजनिक सुरक्षा भवन के सामने सोमवार सुबह बारिश से भीगी सड़क पर मौन प्रदर्शन किया।
डेमोक्रे ट एंड क्रॉनिकल ने बताया कि कुछ समय के बाद प्रदर्शनकारियों को कंबल किया गया और कारों से उन्हें छोड़ दिया गया। इस बीच, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट किया कि रोचेस्टर उन शहरों में से है, जहां पिछली कई रातें बुरी बीती है, जबकि मेयर लवली वॉरेन ने रविवार को शांत विरोध प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं, पुलिस और समुदाय के बुजुर्गों की सराहना की।
गत 23 मार्च को 41 वर्षीय अश्वेत व्यक्ति प्रूड की मृत्यु हो गई थी। पुलिस ने उसे थूकने से रोकने के लिए उसके सिर पर एक हुड लगा दिया और लगभग दो मिनट तक उसे तब तक रोके रखा, जब तक कि उसकी सांस नहीं रुक गई। करीब एक हफ्ते तक लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रहने के बाद उसकी मौत हो गई।