फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: ऑरलैंडो एयरपोर्ट पर डेल्टा विमान में लगी आग, बाल-बाल बचे 282 यात्री; आपातकालीन स्लाइड्स से बाहर निकाले

Tue, 22 Apr 2025 03:19 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, फ्लोरिडा

सार

अमेरिका के ऑरलैंडो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अटलांटा जा रहे डेल्टा एयरलाइंस के एक विमान में रनवे पर आग लग गई। आग की घटना टर्मिनल में मौजूद एक यात्री के मोबाइल में कैद हो गई, जिसके चलते एयरलाइन के कर्मचारी तुरंत हरकत में आ गए। विमान में सवार 282 यात्रियों को आपातकालीन स्लाइड्स के जरिये बाहर निकाला गया। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 
विज्ञापन
ऑरलैंडो एयरपोर्ट पर डेल्टा एयरलाइंस के विमान में लगी आग - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के ऑरलैंडो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार (स्थानीय समयानुसार) को डेल्टा एयरलाइंस के एक विमान में आग लग गई। हालांकि समय रहते आग के बारे में जानकारी मिलने पर विमान में सवार 282 यात्री बाल-बाल बच गए। यात्रियों को आपातकालीन स्लाइड्स के जरिये विमान से बाहर निकाला गया। 

विज्ञापन


संघीय उड्डयन प्रशासन और डेल्टा एयरलाइंस के हवाले से रिपोर्ट में बताया गया है कि विमान अटलांटा जाने के लिए रनवे पर रवाना हुआ था। इस दौरान दो इंजनों में से एक में आग लग गई। टर्मिनल में मौजूद एक यात्री के मोबाइल में विमान के इंजन में आग लगने की घटना कैद हो गई। विमान के दाहिने इंजन से आग की लपटें निकल रही थीं। एफएए ने घटना की जांच शुरू कर दी है। 

ये भी पढ़ें: Tariffs: ट्रंप ने चली नई चाल, जारी की गैर टैरिफ धोखाधड़ी सूची, दुनियाभर के देशों को दी चेतावनी
विज्ञापन


एयरलाइन ने घटना के लिए जताया खेद 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एयरलाइन ने विमान में आग की घटना के लिए खेद व्यक्त किया है। एयरलाइन का कहना है कि जब विमान के दो इंजनों में से एक के टेलपाइप में आग की लपटें देखी गईं, तो डेल्टा फ्लाइट क्रू ने यात्री केबिन को खाली करने के लिए प्रक्रियाओं का पालन किया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: US: अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने फिर दोहराई गलती! हूतियों पर हमले की चैट दूसरी बार हुई लीक

यात्रियों को दूसरे विमानों से गंतव्य तक पहुंचाएगी एयरलाइंस
एयरलाइन ने आगे कहा कि हम अपने ग्राहकों के सहयोग की सराहना करते हैं। सुरक्षा से बढ़कर कुछ भी महत्वपूर्ण नहीं है। डेल्टा की टीमें ग्राहकों को जल्द से जल्द उनके अंतिम गंतव्य तक पहुंचाने के लिए काम करेंगी। एयरलाइन के मुताबिक, यात्रियों को दूसरे विमानों से उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही रख-रखाव दल विमान की जांच कर रहे हैं। 

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें