फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Yoga Day: डेलावेयर के गवर्नर मैथ्यू ने योग की भारतीय विरासत को दी मान्यता, जारी किया ऐतिहासिक घोषणापत्र

Sun, 21 Jun 2026 09:47 AM IST
प्रशांत तिवारी आईएएनएस, वर्ल्ड डेस्क,वाशिंगटन

सार

अमेरिका के डेलावेयर राज्य के गवर्नर मैथ्यू मेयर ने 21 जून 2026 को आधिकारिक रूप से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित करते हुए योग की भारतीय विरासत को मान्यता दी है। उन्होंने योग को भारत की 5,000 वर्ष पुरानी परंपरा बताते हुए इसके शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक लाभों की सराहना की। साथ ही भारतीय-अमेरिकी समुदाय द्वारा आयोजित कार्यक्रमों और योग के जरिए स्वास्थ्य, शांति एवं एकता को बढ़ावा देने के प्रयासों की भी प्रशंसा की।
विज्ञापन
डेलावेयर राज्य के गवर्नर मैथ्यू मेयर - फोटो : आईएएनएस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' की कड़ी में अब अमेरिका का डेलावेयर राज्य भी शामिल हो गया है। राज्य के गवर्नर मैथ्यू मेयर ने 21 जून 2026 को आधिकारिक रूप से अपने राज्य में 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' मनाने का घोषणापत्र जारी किया है। इस कदम के जरिए उन्होंने भारत की इस प्राचीन पद्धति को स्थानीय स्तर पर विशेष सम्मान दिया है।

विज्ञापन


योग को बताया भारत की 5,000 वर्ष पुरानी परंपरा
गवर्नर कार्यालय द्वारा जारी आधिकारिक घोषणापत्र में गवर्नर मेयर ने योग की सराहना करते हुए इसे 'भारत की 5,000 वर्ष पुरानी प्राचीन विधा' बताया, जो मानव के समग्र स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने के लिए मन, शरीर और आत्मा को एक सूत्र में पिरोती है।

शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लाभों पर जोर
घोषणा में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग के फायदों पर जोर दिया गया। इसमें कहा गया, “योग का अभ्यास शारीरिक ताकत, लचीलापन, मानसिक स्पष्टता और भावनात्मक संतुलन को बढ़ाता है, जो तनाव को प्रबंधित करने और सामुदायिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए एक मूल्यवान साधन प्रदान करता है।”
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र की पहल का भी किया उल्लेख
गवर्नर ने यह भी कहा कि संयुक्त राष्ट्र ने आधिकारिक रूप से 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता दी है, ताकि योग के अनेक फायदों के बारे में वैश्विक जागरूकता बढ़ाई जा सके। इस घोषणा में डेलावेयर में भारतीय-अमेरिकी समुदाय की इस दिन को मनाने की कोशिशों को भी मान्यता दी गई। इसमें कहा गया कि भारतीय-अमेरिकी समुदाय, डेलावेयर और न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास के साथ मिलकर वेलनेस, शांति और एकता को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। मेयर ने औपचारिक रूप से 21 जून को डेलावेयर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के लिए योग अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

ये भी पढ़ें:  दुनियाभर में योग दिवस की धूम, अमेरिका से लेकर नेपाल तक सजे शिविर; लोगों में उत्साह
विज्ञापन


2014 में हुई थी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर साल दुनिया भर में मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 2014 में भारत द्वारा संयुक्त राष्ट्र में रखे गए प्रस्ताव के बाद हुई थी। पूरे विश्व में भारतीय राजनयिक मिशन और भारतीय-अमेरिकी संगठन सार्वजनिक स्थलों तथा सामुदायिक केंद्रों में योग कार्यक्रम आयोजित करते हैं। यह वार्षिक आयोजन भारत की सांस्कृतिक विरासत और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उसके योगदान का सबसे प्रमुख वैश्विक उत्सव बन चुका है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें