रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज काहिरा में मिस्र के वायु सेना संग्रहालय का दौरा किया। संग्रहालय मिस्र की वायु सेना के शानदार इतिहास को दर्शाती है। इसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने काहिरा में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी से मुलाकात की। दोनों नेता सैन्य सहयोग को और विकसित करने और संयुक्त प्रशिक्षण, रक्षा सह-उत्पादन और उपकरणों के रखरखाव पर ध्यान केंद्रित करने पर सहमत हुए।
रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, रक्षा मंत्री ने आतंकवाद के खिलाफ मिस्र के कड़े रुख की सराहना की। राष्ट्रपति सिसी ने जोर देकर कहा कि आतंकवाद के खतरे का मुकाबला करने के लिए भारत और मिस्र को विशेषज्ञता और सर्वोत्तम प्रथाओं का आदान-प्रदान करने की आवश्यकता है।
जयशंकर ने भारत-सीईएलएसी की बैठक में हिस्सा लिया
Jaishankar
- फोटो : ANI
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने न्यूयार्क में UNGA पर भारत-सीईएलएसी (लैटिन अमेरिकी और कैरेबियाई राज्यों का समुदाय) की बैठक में हिस्सा लिया। दोनों पक्षों ने 5 वर्षों के अंतराल के बाद भारत-सीईएलएसी मंच को पुनर्जीवित करने पर संतुष्टि जताई। उन्होंने लैटिन अमेरिकी देशों के साथ बढ़ते जुड़ाव पर प्रसन्नता व्यक्त की और भारत-सीईएलएसी संबंधों के पूरे स्पेक्ट्रम की समीक्षा की।
विदेश मंत्रालय के मुताबिक, बैठक में कोविड महामारी के बाद आर्थिक सुधार की दिशा में विकास का जायजा लिया गया और व्यापार और वाणिज्य, कृषि, खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा, स्वास्थ्य, वैक्सीन उत्पादन, पारंपरिक चिकित्सा, वीजा जारी करने में आसानी की सुविधा, रसद में मिलकर काम करने पर सहमति व्यक्त की गई।
विदेश मंत्रालय के मुताबिक, उन्होंने आपसी हितों के क्षेत्रीय और बहुपक्षीय मुद्दों पर भी चर्चा की। दोनों पक्षों ने संयुक्त राष्ट्र और अन्य बहुपक्षीय निकायों में अपने सहयोग को स्वीकार किया और संयुक्त राष्ट्र सुधार और जलवायु परिवर्तन जैसे वैश्विक मुद्दों पर मिलकर काम करने पर सहमत हुए।
पीएम मोदी ने मिला भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय प्रतिनिधिमंडल
PM Modi
- फोटो : ANI
संयुक्त भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने पीएम मोदी से मुलाकात की। इसमें जिसमें सिंगापुर के उप प्रधान मंत्री और एफएम लॉरेंस वोंग, व्यापार और उद्योग मंत्री गण किम योंग और एफएम निर्मला सीतारमण शामिल थे। उन्हें दिल्ली में 17 सितंबर को आयोजित भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज सत्र के परिणामों से अवगत कराया। पीएम मोदी ने कहा कि DPM और सिंगापुर के वित्त मंत्री लॉरेंस वोंग, व्यापार और उद्योग मंत्री गान किम योंग के साथ एक उपयोगी बैठक हुई। हमारे देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और बढ़ावा देने के तरीकों, खासकर डिजिटल कनेक्टिविटी, ग्रीन हाइड्रोजन और फिनटेक जैसे उभरते क्षेत्रों पर चर्चा की गई।