फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajnath Singh Australia Visit: राजनाथ सिंह पहुंचे कैनबरा; रक्षा-रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने पर करेंगे मंथन

Thu, 09 Oct 2025 07:03 AM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा

सार

Rajnath Singh Australia Visit: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कैनबरा में भारत-ऑस्ट्रेलिया के रक्षा और रणनीतिक सहयोग को मजबूत करने के लिए दौरा शुरू किया। दौरे के दौरान महत्वपूर्ण समझौते और उच्च स्तरीय बैठकें होंगी।
विज्ञापन
राजनाथ सिंह पहुंचे कैनबरा - फोटो : X (@rajnathsingh)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को औपचारिक दौरे पर ऑस्ट्रेलिया के कैनबरा पहुंचे। उनका यह दौरा दोनों देशों के बीच रक्षा और रणनीतिक सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है। हवाई अड्डे पर उनका स्वागत पीटर खलील, ऑस्ट्रेलिया के सहायक रक्षा मंत्री और वाइस एडमिरल जस्टिन जोन्स, चीफ ऑफ जॉइंट ऑपरेशन्स ने किया।

विज्ञापन


रक्षामंत्री ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा कि कैनबरा के रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयर फोर्स बेस पर ऑस्ट्रेलिया के सहायक रक्षा मंत्री पीटर खलील द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। जल्द ही अपने मित्र और ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री व रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स के साथ द्विपक्षीय बैठक की प्रतीक्षा है।



ऑस्ट्रेलियाई संसद में स्वागत समारोह
सिंह का स्वागत ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स ने संसद भवन में किया। यहां एक वेलकम टू कंट्री स्मोक समारोह भी आयोजित किया गया, जो भूमि के पारंपरिक अधिकारों को मान्यता देने और ऑस्ट्रेलियाई आदिवासी समुदाय को सम्मानित करने की परंपरा का हिस्सा है। राजनाथ सिंह का दौरा सिडनी से शुरू हुआ, जहां उन्हें भारत के उच्चायुक्त गोपाल बागले और वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वागत किया। इसके बाद वे कैनबरा पहुंचे।
विज्ञापन


महत्वपूर्ण समझौते होंगे हस्ताक्षरित
इस दौरे के दौरान भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कई महत्वपूर्ण समझौते होने की संभावना है। इनमें सबमरीन सर्च और रेस्क्यू सहयोग पर समझौता ज्ञापन (MoU) शामिल है, जिसे भारत के नौसेना उपमुख्य और ऑस्ट्रेलिया के चीफ ऑफ नेवी वाइस एडमिरल मार्क हैमंड द्वारा हस्ताक्षरित किया जाएगा। इसके अलावा जॉइंट स्टाफ वार्ता के लिए Terms of Reference और रक्षा खुफिया साझा करने पर गोपनीय समझौता भी अंतिम रूप दिया जाएगा।

उच्च स्तरीय बैठकें
राजनाथ सिंह के दौरे के दौरान ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री व रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स, विदेश मंत्री पेनी वॉन्ग और प्रधानमंत्री एंथनी एल्बेनीज से भी उच्च स्तरीय बैठकें होंगी। दोनों पक्ष इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की सुरक्षा चुनौतियों सहित क्षेत्रीय सुरक्षा मुद्दों की समीक्षा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें