फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीदरलैंड की रक्षा मंत्री ने कहा, भारत ने दुनिया को दिया योग का 'शानदार तोहफा'

विज्ञापन
नीदरलैंड की रक्षा मंत्री ऐंक बिजलेवल - फोटो : twitter.com/MinBijleveld
विज्ञापन

नीदरलैंड की रक्षा मंत्री ऐंक बिजलेवल ने दुनिया को योग का ‘शानदार तोहफा’ देने के लिए भारत का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने कहा कि सशस्त्र बलों में आंतरिक शांति महत्वपूर्ण है और संतुलन बनाने में योग बहुत मददगार होता है। बिजलेवल ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर यहां भारतीय दूतावास की ओर से आयोजित एक ऑनलाइन कार्यक्रम में शिरकत की।

विज्ञापन


दूतावास द्वारा सोमवार को जारी बयान में कहा गया, 'मंत्री ने दुनिया को योग का अद्भुत उपहार देने के लिए भारत का शुक्रिया अदा किया।' उन्होंने कहा कि सशस्त्र बलों में कार्यरत लोगों के लिए मन की शांति बहुत मायने रखती है और योग संतुलन बनाने का शानदार तरीका है। बिजलेवल ने कहा कि पिछले 15 साल से डच सैन्य बलों के प्रशिक्षण में योग शामिल रहा है और इसके लिए 130 प्रशिक्षक भी हैं।

बयान में कहा गया कि डच सेना के प्रतिनिधियों और डच पुलिसकर्मियों ने ऑनलाइन कार्यक्रम के तहत योग के अभ्यास भी करके दिखाए। दूतावास के फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब चैनलों के अलावा वेबसाइट पर 1,45,000 लोगों ने कार्यक्रम को देखा। हेग में स्थित विभिन्न देशों के दूतों, भारतीय नागरिकों तथा अन्य नागरिकों ने इसमें भागीदारी की। अदाकारा आफ्के रेजिंगा, खिलाड़ी विम होफ, गायक चार्ली डी, एनोक मास समेत कई अन्य हस्तियों ने इसमें हिस्सा लिया।    

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें