फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली : लंदन में पहली बार काली पूजा और दिवाली एक साथ मनाने का कार्यक्रम, महारानी ने दी बधाई

Wed, 07 Nov 2018 01:12 PM IST
भाषा
विज्ञापन
लंदन में दिवाली-काली पूजा
विज्ञापन
लंदन में मनाए जाने वाले वार्षिक दीपावली उत्सव के तहत दक्षिणी लंदन के क्रोयडोन उपनगर में बुधवार को संपन्न एक अनूठी काली पूजा के साथ नयी परंपरा की शुरुआत की गई। 

गैर लाभकारी संगठन क्रोयडोन बंगाली कनेक्शन (सीबीसी) द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम सैकड़ों भारतीय प्रवासियों के साथ ही स्थानीय राजनीतिज्ञों को आकर्षित कर सकता है। 

विज्ञापन


सीबीसी के एक बयान में कहा गया,   'दीपावली हिंदू कैलेंडर के सबसे महत्त्वपूर्ण उत्सवों में शामिल रहा है और यह मां काली की वार्षिक पूजा के साथ पड़ता है। यह पहली बार है जब ये दोनों महा उत्सव एक साथ लंदन में मनाए जा रहे हैं।'

इस कार्यक्रम में क्रोयडोन सेंट्रल से लेबर पार्टी की सांसद सारा जोन्स और क्रोयडोन काउंसिल की मेयर बर्नाडेट खान शामिल होंगे। इसमें दीप जलाने के साथ ही पूजा-पाठ भी शामिल होगा और भारतीय भोजन के साथ इसका समापन होगा।

काली पूजा पर महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने भी शुभकामनाएं दी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें