फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केन्या के एक अस्पताल में प्लास्टिक के थैलों और डिब्बों में मिले 12 मृत नवजात

Tue, 18 Sep 2018 05:16 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
केन्या के एक अस्पताल में प्लास्टिक के थैलों और डिब्बों में 12 नवजातों के शव मिले हैं। नैरोबी के गवर्नर माइक सोंको के आदेश पर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन


सोंको ने कहा कि सोनवार को कुल लापरवाही की सूचना मिलने पर उन्होंने पमवानी मैटरनिटी हॉस्पिटल का दौरा किया था। बिना किसी सूचना के हुए इस दौरे में उन्हें 12 नवजातों के शव मिले जिनकी मृत्यु अस्पताल में हुई थी। इनके शव प्लास्टिक के थैलों और डिब्बों में छिपाए गए थे। गवर्नर ने अस्पताल प्रशासन से पूछा कि उस दिन अस्पताल में कितने बच्चों की मौत हुई थी। अस्पताल के एक कर्मी ने बताया कि शुक्रवार से अस्पताल में केवल एक ही मौत हुई है। 

जानकारी के मुताबिक सोंको ने अस्पताल के अधीक्षक, प्रशासक और ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक समेत कई आला अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। नैरोबी के सीनेटर जानसन सकाजा ने ट्वीट किया कि पमवानी अस्पताल में हुई यह घटना दुखद और दिल तोड़ना वाली है। किसी भी परिवार को ऐसे हालात न देखने पड़ें। उन्होंने कहा कि आपराधिक जांच निदेशक से मामले की जांच करने को कहा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें