फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन में 10 साल का भीषण अंधड़: बीजिंग की आबोहवा बिगड़ी, मंगोलिया में 341 लोग लापता

Mon, 15 Mar 2021 07:56 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
विज्ञापन
बीजिंग में धूल का गुबार - फोटो : social media
विज्ञापन

चीन में सोमवार सुबह भीषण आंधी चली। इससे राजधानी बीजिंग धूल में लिपट गई। आबोहवा बिगड़ने के साथ ही शहर का एयर इंडेक्स बेहद खराब होकर अधिकतम 500 पर पहुंच गया। वहां में धूल के कणों की मात्रा पीएम-10 आठ हजार माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर के स्तर पर पहुंच गई। पड़ोसी देश मंगोलिया में इस दौरान 341 लोगों के लापता होने की खबर है। 

विज्ञापन

सोमवार को चीन में चली आंधी एक दशक यानी बीते 10 सालों की सबसे भीषण थी। गोबी रेगिस्तान व उत्त्तर-पश्चिम चीन से उठे अंधड़ ने जनजीवन को झकझोर दिया। बीजिंग में तो धूल की मोटी परत छा गई। 
मंगोलिया में रविवार को चली रेतीली आंधी
चीन के पड़ोसी देश मंगोलिया में रविवार को रेतीली आंधी चली थी। चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार मंगोलिया में अंधड़ के कारण 341 लोगों के लापता होने की खबर है। इस दौरान होहूत में तो विमानों की उड़ानों को रोक दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें